फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shama was deposited son fees

जमा हुई शमा के बेटे की फीस

Sat, 05 Dec 2015 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 05 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shama was deposited son fees
बरेली। बड़े घराने की बहू का दर्जा पाने को हक की लड़ाई लड़ रही शमा को ‘अमर उजाला’ की पहल पर सफलता मिल गई है। परिवार वालों ने शुक्रवार को उनके बेटे की फीस जमा कर दी है। इसकी रसीद भी शमा को घर पर पहुंचा दी गई है। साथ ही घर पर राशन भी पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

शीशगढ़ क्षेत्र में स्थित पढेरा फार्म निवासी सुलेमान बेग ने आठ साल पहले देवरनियां निवासी गरीब परिवार की शमा से निकाह किया था। उन्होंने शमा को अपने घर ले जाने के बजाए पहले राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रखा था बाद में सिद्धार्थ नगर में  घर बनाकर दे दिया था लेकिन अपने घर लाने को राजी नहीं हुए। पिछले दिनों दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी और सुलेमान ने उसे छोड़ने की बात कही थी। शमा ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर महिला थाने में सुलेमान बेग पर मुकदमा भी लिखा दिया। जिसकी सुनवाई अभी मध्यस्थता केंद्र में होनी है। शमा ने सुलेमान पर बीवी का दर्जा न देने, घर के खर्च के साथ बेटे शेरान की फीस तक जमा न करने का आरोप लगाया। ‘अमर उजाला’ ने उसकी पीड़ा को प्रमुखता से उठाया तो परिवार वालों का मन बदल गया। सुलेमान के भाई डॉ. अनीस बेग ने शमा को अपने परिवार की बताते हुए गुरुवार से इस मामले को सुलझाने की पहल की। शुक्रवार को उनके बेटे शेरान की दो माह की फीस स्कूल के बैंक खाते में जमा कर दी है। जिसकी रसीद शमा को घर पहुंचा दी गई है। साथ ही रसोई का सामान और घरेलू खर्च भी शाम को पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। दोनों के बीच गलतफहमी से हुई अनबन को भी आपस में बातचीत की कोशिश करते हुए दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed