Bareilly News: करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शैलेंद्र की पत्नी हेमा गिरफ्तार, तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपी की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। एक दिन पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटा ब्याज देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले शैलेंद्र की पत्नी हेमा राजपूत को प्रेमनगर थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी शैलेंद्र व उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
अंबिका आवास कॉलोनी निवासी चांदनी आर्या ने 19 जनवरी को प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि प्रवेश और रवि ने हेमा राजपूत, शैलेंद्र, डॉक्टर मनीष, पीके वर्मा और भरत वर्मा से मिलवाया था। इन लोगों ने जमीनों में निवेश कराने के नाम पर एक करोड़ 98 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को शैलेंद्र के गुर्गे रवि व प्रवेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस ने रविवार को ठगी के मास्टरमाइंड शैलेंद्र की पत्नी हेमा राजपूत को केडीईएम इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हेमा राजपूत भी पति के साथ धोखाधड़ी में शामिल थी। हेमा से प्रेमनगर पुलिस ने शैलेंद्र के बारे में पूछताछ की है। जल्द ही शैलेंद्र और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
यह था मामला
कर्मचारी नगर की अंबिका आवास कॉलोनी निवासी चांदनी आर्या पत्नी कपिल कुमार ने 19 जनवरी को प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि डेढ़ साल पहले शीशगढ़ अभूपुरा निवासी प्रवेश कुमार और रवि कुमार उनके पति के पास आए। दोनों ने बताया कि किला छावनी निवासी हेमा राजपूत और उसका पति शैलेंद्र सस्ती प्रापर्टी दिलवाते हैं जिससे काफी फायदा होगा। प्रवेश और रवि ने हेमा, शैलेंद्र, पीके वर्मा, भरत वर्मा व डॉक्टर मनीष से मिलवाया।
ये भी पढ़ें- UP: 'अब कोई आफताब किसी श्रद्धा के टुकड़े नहीं कर सकता', बरेली में बोले उत्तराखंड के सीएम धामी
शैलेंद्र के कुछ रिश्तेदार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। चांदनी ने रिश्तेदारों और पति के मित्रों से जुटाकर एक करोड़ 98 लाख की रकम हेमा, शैलेंद्र, प्रवेश और रवि को दी। इन लोगों ने 49 लाख 30 हजार रुपये वापस कर दिए। विश्वास बढ़ने पर सभी ने मिलकर ठगों को काफी रुपये दे दिए। आरोप है कि धोखे से कागज लेकर ठगों ने ट्रेडिंग खाते बना लिए। इसके बाद ठगों ने इनसे दूरी बना ली। रुपये मांगने पर धमकी देने लगे थे।