{"_id":"59cabd384f1c1ba8538b494c","slug":"shahmatganj-flyover-will-be-a-new-year-gift-for-the-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों के लिए न्यू ईयर गिफ्ट होगा शहामतगंज फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों के लिए न्यू ईयर गिफ्ट होगा शहामतगंज फ्लाईओवर
बरेली।
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
श्ाहरामतगंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सब कुछ ठीकठाक रहा तो दिसंबर में शहामतगंज फ्लाईओवर पर आप फर्राटा भर सकेंगे। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने सेतु निगम अफसरों से कहा है कि दिसंबर से पहले ही यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाए। इस बीच नेशनल हाइवे के ऊपर बन रहा फ्लाई ओवर का सबसे लंबा स्लैब तैयार हो गया है। इसके बाद निर्माणाधीन पुल के नीचे ट्रैफिक भी दौड़ने लगा है।
वित्तमंत्री चाहते हैं कि शहरियों के लिए शहामतगंज फ्लाईओवर नए साल का तोहफा साबित हो, लिहाजा इसका बजट जारी करने के बाद नियमित रूप से निगरानी भी कर रहे हैं। उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए हैं ताकि पुल खूबसूरत लगे। बता दें कि यह प्रोजेक्ट पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू हुआ था। फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू होने के बाद बजट की समस्या आ गई। नई सरकार बनी तो वित्त मंत्री ने प्राथमिकता से जरूरी धनराशि आवंटित कराई। अब उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दिसंबर से पहले यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाए। जो पांच स्थान बाकी रह गए हैं, उन पर स्लैब डालने का काम अगले सप्ताह से हर हाल में शुरू कर दिया जाए।
दो भागों में बंटा शहर एक होगा
कुतुबखाना और शहामतगंज मार्ग संकरे होने से शहर दो भागों में बंट गया है। उत्तरी बरेली से आना-जाना एक मुश्किल भरा काम होता है। शहामतगंज फ्लाईओवर शुरू होने से दोनों भाग एक हो जाएंगे और इसके बाद कारोबारी गतिविधियां भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कुछ खास:
लंबाई 1017 मीटर
निर्माण लक्ष्य मार्च, 2018
प्रोजेक्ट पूरा करने
करने की तैयारी दिसंबर, 2017
लागत 30.30 करोड़
वर्जन:
‘शहामतगंज फ्लाईओवर शहर की बड़ी जरूरत थी। जनता की अपेक्षाएं समय से पहले पूरी होंगी। इसके अलावा लाल फाटक समेत अन्य प्रस्तावित प्रोजेक्ट भी पूरे कराए जाएंगे। सरकार बजट देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं है।’- राजेश अग्रवाल, वित्तमंत्री