फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur Fire broke out in a warehouse in Sadar Bazar

शाहजहांपुर में घनी आबादी में बने प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, लोगों में दहशत

Thu, 03 Jan 2019 11:56 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Fire broke out in a warehouse in Sadar Bazar
प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग - फोटो : एएनआई
शाहजहांपुर। शहर के सबसे बड़े और घनी आबादी वाले मोहल्ला कटियाटोला में रोहित कौशल का (मोहित क्रॉकरी कलेक्शन) प्लास्टिक क्रॉकरी के गोदाम में बृहस्पतिवार को देर शाम आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


एसपी, एएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और अग्निशमन कर्मचारी तथा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाले हुए हैं। निशात मार्ग बंद कर दिया गया है। क्षेत्र की बिजली भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन टीम ने घंटों आग से जूझते हुए पहले आसपास के घरों की छतों पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक जलने से आग बेकाबू होने लगी, तब फोम वाले फॉग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाने तक करीब एक दर्जन दमकल मौके पर पहुंच चुकी थीं।

आसपास के मकान कराए खाली

प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के मकान खाली कराने शुरू कर दिए, ताकि अन्य किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। आग लगने की सूचना शहर में आग की ही तरह फैलती चली गई। 

जिसने सुना वही दौड़ पड़ा, जिस कारण पुलिस को निशात सिनेमा और दक्षिण साइड से लोगों का आवागमन रोकना पड़ा। इसके बावजूद सैकड़ों लोग गली तक पहुंच चुके थे।

फैक्ट्रियों की प्राइवेट दमकलें भी बुलाईं
आग की विकरालता को देखते हुए एसपी ने तत्काल आसपास तहसीलों समेत ओसीएफ, कृभको फर्टिलाइजर्स, रिलायंस पॉवर परियोजना, केआर पल्प आदि की दमकलों को भी बुला लिया। बड़ी संख्या में दमकल कर्मचारी आग बुझाने के लिए घंटों जूझते रहे। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed