फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shahjahanpur case now swami chinmayananda eye pain after chest

सीने के बाद अब चिन्मयानंद की आंख में हुआ दर्द, डॉक्टरों ने कहा पहले जाना होगा जेल

Tue, 01 Oct 2019 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
shahjahanpur case now swami chinmayananda eye pain after chest
चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को लखनऊ एसजीपीजीआई से लाकर यहां जिला कारागार में सोमवार रात 2:30 बजे दाखिल किया गया। इस दौरान पुलिस का जेल गेट पर कड़ा पहरा था। 

विज्ञापन


चिन्मयानंद को 20 सितंबर को दुष्कर्म मामले में जेल भेजा गया था। इसके बाद अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें लखनऊ पीजीआई में 23 सितंबर को भर्ती कराया गया था। ब्लॉकेज नहीं मिलने पर भी वह वहीं भर्ती थे। सोमवार शाम 6:30 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन


लखनऊ से जिला कारागार भेजे जाने की सूचना पर भारी फोर्स जिला जेल गेट पर लगा दी गई थी। रात करीब 2:30 बजे चिन्मयानंद जेल गेट पर पहुंचे। जेल में उनके दाखिल होने के बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील बोले, चिन्मयानंद की आंख में दिक्कत
जेल में बंद चिन्मयानंद से मिलने उनके वकील ओम सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जेल में चिन्मयानंद की आंख में काफी तकलीफ है। एक आंख में पहले से रोशनी नहीं थी वहीं दूसरी आंख से काफी धुंधला दिखाई पड़ रहा है। 

उन्होंने वहां डॉक्टर से आंखों के अस्पताल में जाने के लिए कहा था लेकिन डॉक्टर ने कहा कि वह पहले जेल जाएंगे। वहां के डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही उन्हें आंखों के अस्पताल में दिखाया जा सकता है। ओम सिंह का कहना है कि चिन्मयानंद को दिखाने के लिए लखनऊ जल्द जाना पड़ सकता है।


छात्रा से जेल में मिले पिता और भाई
जेल में बंद दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से मिलने के लिए पिता और भाई जेल पहुंचे। वहीं चिन्मयानंद से मिलने के लिए उनके मुमुक्षु आश्रम के दो कर्मचारी जेल में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed