फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shadow of LLC Ten-10, players ready to participate

Bareilly News: एलएलसी टेन-10 का छाया खुमार, प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी तैयार

Tue, 10 Dec 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shadow of LLC Ten-10, players ready to participate
बरेली। अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाली एलएलसी टेन-10 के लिए शहर के लोग उत्साहित है। टेनिस बॉल से होने वाली इस लीग के संबंध में सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहर के नामचीन खेल प्रशिक्षक, शिक्षक व खिलाड़ियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


एलएलसी टेन-10 में मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, सुरेश रैना से लेकर ब्रेट ली और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। इनसे मार्गदर्शन लेने के लिए सभी उत्साहित दिखे। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल ने कहा कि लीग को लेकर युवा आगे आएंगे। आर्थिक रूप से भी खिलाड़ियों का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक दानिश खान ने कहा कि जिला स्तर पर होने वाले ट्रायल के लिए विद्यालय में शिविर लगाए जाएं। इससे क्रिकेट में रुचि लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर सामने आएंगे। वहीं, शिक्षाविद वीके मिश्रा ने कहा कि खेल प्रतिभा को आगे लाने के लिए यह बेहतर प्लेटफॉर्म हैं। इसके लिए विद्यालय में खिलाड़ियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी अकादमी करेंगी प्रतिभाग
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ओपी कोहली ने कहा कि वह क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों को इस मुकाबले में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक करेंगे। इसमें महाविद्यालयों के क्रिकेट खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। खेल प्रशिक्षक नितेश भारद्वाज ने टेनिस बॉल से होने वाली प्रतियोगिता को रोमांचकारी बताया। खेल शिक्षक डॉ. आरबी तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी किए जाएं। इससे खिलाड़ियों को आसानी होगी।
खेल प्रशिक्षक अभिनव सिंह ने कहा कि कॉलेज में लीग की अवधारणा काफी पसंद की जाएगी। खेल प्रशिक्षक माजिद एच खान ने कहा कि ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मयंक यादव ने कहा कि शिविर लगाने से खिलाड़ी अधिक से अधिक पंजीकरण कराएंगे व प्रतिभा दिखा सकेंगे। खेल प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा।


संवाद का सार
खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने के लिए उत्साह दिखाया। साथ ही विद्यालय, महाविद्यालय से लेकर क्रिकेट अकादमी तक विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की हामी भरी। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहयोग लेने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed