फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shabnam, who was teaching Chhaimar Hashima's son, got death sentence

Bareilly News: छैमार हाशिमा के बेटे को पढ़ा रही फांसी की सजा पाई शबनम

Sun, 10 Mar 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shabnam, who was teaching Chhaimar Hashima's son, got death sentence
बरेली। सुरेश शर्मा नगर के तिहरे हत्याकांड में जिन आठ छैमारों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनमें से एक महिला हाशिमा के बेटे को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी फांसी की सजायाफ्ता शबनम के कंधों पर है। अमरोहा के बावनखेड़ी नरसंहार कांड की चर्चित खलनायिका शबनम बरसों से सेंट्रल जेल टू के अहाते में बंद रहकर शिक्षा की अलख जगा रही है। वह बंदी-कैदियों के दस बच्चों की शिक्षिका बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला जेल (सेंट्रल जेल टू) में ही वह छैमार गिरोह काफी समय से बंद है जिसने 2010 में सुरेश शर्मा नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर योगेश मिश्रा, उनकी पत्नी व मां की निर्ममता से हत्या कर करीब अस्सी लाख रुपये की डकैती डाली थी। मामले में पुलिस ने आठ छैमार और एक सराफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें दो महिलाएं नाजिमा व उसकी बहू हाशिमा भी थीं जिन्होंने घटना से पहले रेकी की थी। हाशिमा जब जेल भेजी गई थी तो वह गर्भवती थी। उसने जेल में ही बेटे को जन्म दिया था। अब हाशिमा को फांसी की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

जेल लौटीं नाजिमा व उसकी बहू हाशिमा फांसी की सजा से काफी घबराई हुई हैं। हाशिमा को अपने बेटे के भविष्य की चिंता भी सता रही है। उसके साथ पति, सास समेत सभी परिजनों को फांसी होने की स्थिति में बेटे की परवरिश को लेकर डर उसके मन में बैठा है। जेल सूत्रों के मुताबिक ऐसे में जेल में पहले से बंद शबनम उन्हें दिलासा दे रही है। दरअसल शबनम को खुद काफी समय पहले फांसी की सजा हो चुकी है और उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के यहां विचारणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा के बाबनखेड़ी गांव निवासी शबनम ने 15 अप्रैल 2008 को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने पिता शौकत अली, मां हाशमी, भाई अनीस अहमद, भाभी अंजुम, अनीस के दस माह के बेटे अर्श, भतीजी राबिया और भाई राशिद की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। शबनम ने खाने में नशा देकर पहले पूरे परिवार को बेहोश किया था और फिर सलीम के साथ उन्हें कुल्हाड़ी से काट डाला था। बताते हैं कि इस तरह के नृशंस हत्याकांड में देश में किसी महिला को तब पहली बार फांसी की सजा हुई थी। उच्चतम न्यायालय तक से उसकी दया याचिका खारिज हो चुकी है। शबनम जब जेल गई थी तो वह गर्भवती थी। उसका बेटा ताज उर्फ बिट्टू अब 15-16 साल का हो चुका है और कभी-कभार जेल में उससे मिलने आता है। सेंट्रल जेल में शबनम बंदियों के दस बच्चों को पढ़ा रही है। हाशिमा का बेटा भी इनमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed