{"_id":"618576e298c2b5256e26f47f","slug":"sexually-abused-by-calling-in-hotel-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गलत नंबर पर कॉल कर युवक ने मांगी माफी, युवती से कहा-मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं, फिर किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गलत नंबर पर कॉल कर युवक ने मांगी माफी, युवती से कहा-मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं, फिर किया घिनौना काम
Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
सार
बरेली के रामपुर के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने युवती को फोन पर बात करके शादी का झांसा दिया और होटल में ले जाकर यौन शोषण किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले के रामपुर की रामनाथ कॉलोनी में रहने वाले राहुल सिंह ने सुभाषनगर क्षेत्र की युवती को फोन पर बात करके शादी का झांसा दिया और होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। राहुल के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
युवती ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में राहुल सिंह नाम के युवक ने उसे फोन किया और फिर गलत नंबर लगने की बात कहकर कॉल काट दी। कुछ समय बाद उसने दोबारा कॉल की और गलत कॉल लगने के लिए माफी मांगते हुए दोस्ती की बात कही।
खुद को अविवाहित बताकर रामपुर में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार होने की बात कही। फिर राहुल ने शादी का झांसा देकर उन्हें रामपुर बुलाया और सिविल लाइंस स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया। फिर वह बरेली आया और 27 अक्तूबर को शादी का दिखावा कर रामपुर रोड स्थित होटल में उनके साथ रुका और पूरी रात यौन शोषण किया।
विज्ञापन
इसी बीच उन्हें पता लगा कि राहुल शादीशुदा है तो वह एक अक्तूबर को शाम पांच बजे रामपुर में उसके घर पहुंचीं। वहां राहुल की पत्नी ने हंगामा कर दिया और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर लौट सकीं। युवती की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी कर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।