फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sexually abused by calling in hotel in bareilly

यूपी: गलत नंबर पर कॉल कर युवक ने मांगी माफी, युवती से कहा-मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं, फिर किया घिनौना काम

Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
सार

बरेली के रामपुर के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने  युवती को फोन पर बात करके शादी का झांसा दिया और होटल में ले जाकर यौन शोषण किया। 

विज्ञापन
sexually abused by calling in hotel in bareilly
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के रामपुर की रामनाथ कॉलोनी में रहने वाले राहुल सिंह ने सुभाषनगर क्षेत्र की युवती को फोन पर बात करके शादी का झांसा दिया और होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। राहुल के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में राहुल सिंह नाम के युवक ने उसे फोन किया और फिर गलत नंबर लगने की बात कहकर कॉल काट दी। कुछ समय बाद उसने दोबारा कॉल की और गलत कॉल लगने के लिए माफी मांगते हुए दोस्ती की बात कही। 
विज्ञापन


खुद को अविवाहित बताकर रामपुर में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार होने की बात कही। फिर राहुल ने शादी का झांसा देकर उन्हें रामपुर बुलाया और सिविल लाइंस स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया। फिर वह बरेली आया और 27 अक्तूबर को शादी का दिखावा कर रामपुर रोड स्थित होटल में उनके साथ रुका और पूरी रात यौन शोषण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उन्हें पता लगा कि राहुल शादीशुदा है तो वह एक अक्तूबर को शाम पांच बजे रामपुर में उसके घर पहुंचीं। वहां राहुल की पत्नी ने हंगामा कर दिया और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर लौट सकीं। युवती की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी कर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed