फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sexual assault of a five-year-old girl in Bareilly

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: मासूम की हालत देख माता-पिता रह गए सन्न, कपड़ों पर लगा था खून

Sun, 26 Feb 2023 10:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Feb 2023 10:57 AM IST
सार

बरेली में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मलिन बस्ती में रहने वाली बच्ची शाम को अचानक लापता हो गई थी। रात करीब आठ बजे घर वापस आई तो वह बदहवास थी। उसके कपड़ों पर खून लगा था। 

विज्ञापन
sexual assault of a five-year-old girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र की एक मलिन बस्ती में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हो गई। शनिवार देर रात पता लगा तो सीओ सिटी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची के बयान दर्ज किए गए। पुलिस टीमें आरोपी का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


बिहारीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की मलिन बस्ती में पांच साल की बच्ची शनिवार शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। परेशान होकर पिता ने कोतवाली पुलिस को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन

बच्ची के कपड़ों पर लगा था खून 

इंस्पेक्टर हिमांशु निगम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी। रात करीब आठ बजे बच्ची खुद ही घर पहुंची। वह डरी सहमी थी और कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। कपड़ों पर खून लगा देख परिवार और पुलिसवालों को शक हुआ कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किए बयान 

पुलिस पीड़ित बच्ची को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची और मेडिकल परीक्षण कराकर भर्ती कराया। सीओ सिटी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी की। अस्पताल में ही पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज किए। 

सीओ सिटी श्वेता यादव ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत ठीक है। उससे बात करके आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed