पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: मासूम की हालत देख माता-पिता रह गए सन्न, कपड़ों पर लगा था खून
बरेली में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मलिन बस्ती में रहने वाली बच्ची शाम को अचानक लापता हो गई थी। रात करीब आठ बजे घर वापस आई तो वह बदहवास थी। उसके कपड़ों पर खून लगा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कोतवाली क्षेत्र की एक मलिन बस्ती में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हो गई। शनिवार देर रात पता लगा तो सीओ सिटी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची के बयान दर्ज किए गए। पुलिस टीमें आरोपी का पता लगाने में जुटी हैं।
बिहारीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की मलिन बस्ती में पांच साल की बच्ची शनिवार शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। परेशान होकर पिता ने कोतवाली पुलिस को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी।
बच्ची के कपड़ों पर लगा था खून
इंस्पेक्टर हिमांशु निगम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी। रात करीब आठ बजे बच्ची खुद ही घर पहुंची। वह डरी सहमी थी और कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। कपड़ों पर खून लगा देख परिवार और पुलिसवालों को शक हुआ कि बच्ची के साथ गलत हुआ है।
पुलिस ने दर्ज किए बयान
पुलिस पीड़ित बच्ची को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची और मेडिकल परीक्षण कराकर भर्ती कराया। सीओ सिटी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी की। अस्पताल में ही पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज किए।
सीओ सिटी श्वेता यादव ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत ठीक है। उससे बात करके आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।