फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sewer line laid a year ago, forgot to connect it to the houses

Bareilly News: एक साल पहले डाली सीवर लाइन, घरों से जोड़ना भूले

Sat, 30 Mar 2024 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sewer line laid a year ago, forgot to connect it to the houses
बरेली। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में जल निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक साल पहले जेल रोड की तरफ जल निगम ने सीवर लाइन तो डाल दी पर आज तक इससे लोगों के घरों के कनेक्शन नहीं जोड़े गए। सीवर की गंदगी पास से बह रहे जेल के नाले में जा रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर डाली गई यह सीवर लाइन बेमतलब साबित हो रही है।
विज्ञापन


एक साल पहले सिविल लाइंस में जेल रोड के किनारे सीवर लाइन डाली गई थी। यहां स्थित उपभोक्ता न्यायालय से मुन्ना चौबे वाली गली होते हुए मालगोदाम तक 1,100 मीटर सीवर लाइन डाली गई है। इस इलाके में 300 से ज्यादा घर हैं। सीवर लाइन डाले हुए एक साल पूरा हो गया लेकिन घरों से इसका कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। महज एक-दो गलियों में कनेक्शन जोड़कर जल निगम ने काम को पूरा दिखा दिया। लोगों का कहना है कि घरों के बाहर जल निगम ने मैन होल ही नहीं बनाए। एक साल तक जब कनेक्शन नहीं जुड़ सके तो लोग इकट्ठा होकर पार्षद पुष्पेंद्र माहेश्वरी के पास गए। पार्षद ने जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


जल निगम के जेई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि 1100 मीटर हिस्से में यहां एक साल पहले सीवर लाइन डाली गई है। ठेकेदार ने ठीक से काम नहीं किया। इसके बाद दूसरे ठेकेदार से काम करवाया गया। कुछेक घरों के कनेक्शन नहीं जुड़े हैं। होली के कारण काम रुका था। अब उन्हें जल्द ही जुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर लाइन डालने के बाद सड़क भी ठीक नहीं की
सिविल लाइंस के लोगों का कहना है कि सीवर लाइन डालने के लिए जहां सड़क खोदी गई थी, उसे भी ठीक नहीं किया गया। पूरी सड़क उधड़ी पड़ी है। आवागमन में परेशानी होती है। सड़क पाटने के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है।


एक साल पहले सीवर लाइन पड़ी थी। आज तक घर से कनेक्शन नहीं जुड़ सका है। हर बार आश्वासन दिया जाता है, काम आज तक नहीं हुआ। - सुशील भंज
सीवर लाइन पड़े तो करीब एक साल हो गया लेकिन कनेक्शन आज तक नहीं जुड़ सका। गली में किसी का भी कनेक्शन नहीं जुड़ सका है। - अनिल रावत, दुकानदार



इसकी जांच कराई जाएगी। जहां कनेक्शन नहीं हुए हैं, वहां करवाए जाएंगे। यह भी पता करवाया जाएगा कि एक साल से अब तक कनेक्शन क्यों नहीं जुड़ सके। - केके कटियार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed