{"_id":"6605e09f6f932b03cd0cfbf7","slug":"sewer-line-buried-while-making-road-two-thousand-people-passing-through-brick-path-bareilly-news-c-4-vns1013-371293-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क बनाने में धंसा दी सीवर लाइन, ईंटों की पगडंडी से गुजर रहे दो हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क बनाने में धंसा दी सीवर लाइन, ईंटों की पगडंडी से गुजर रहे दो हजार लोग
Fri, 29 Mar 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल रोड से त्रिवटीनाथ मंदिर होते हुए सूद धर्मकांटा तक नाथ कॉरिडोर के तहत सड़क निर्माण में इस कदर लापरवाही बरती गई कि सीवर लाइन के कई डिप टूट गए। उनमें बजरी भर गई। इससे सीवर लाइन चोक हो गई है। अब न तो नगर निगम का जलकल विभाग सुन रहा है, न ही पीडब्ल्यूडी के अफसर। नतीजा, इन इलाकों के दो हजार लोग ईंटों की पगडंडी से गुजर रहे हैं।
नाथ कॉरिडोर के तहत अलखनाथ मंदिर से त्रिवटीनाथ मंदिर को जोड़ने के लिए कुदेशिया क्राॅसिंग से नैनीताल रोड, त्रिवटीनाथ मंदिर होते हुए धर्मकांटा चौराहे तक सड़क डाली जा रही है। 3.77 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करा रहा है। ठेकेदार ने आनन-फानन में रात में सड़क डाल दी। इससे सीवर लाइन के डिप टूट गए। बजरी भरने से लाइन चोक हो गई।
वहां आस-पास की काॅलोनियों की सड़कों पर सीवर का गंदा पानी भरने लगा। बाल गीता मंदिर के निकट हालात ज्यादा खराब हैं। लोगों ने सड़क पर चलने के लिए ईंटों की पगडंडी बना ली है। दो हजार लोगों का आवागमन इसी से हो रहा है। अब नगर निगम का जलकल विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मामले को एक-दूसरे पर टाल रहे हैं।
विज्ञापन
जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनवाई है वही इसे ठीक कराए। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि पूरी लाइन सड़क की वजह से चोक नहीं है। यह काम जलकल वालों का ही है। इस संबंध में जब जलकल विभाग के अधिशासी व सहायक अभियंता को कॉल की गई लेकिन वह रिसीव नहीं हुई। इलाके की पार्षद शालिनी जौहरी की भी यही शिकायत है कि जलकल विभाग के अभियंता फोन कॉल रिसीव नहीं करते।
एक-दो डिप टूटे होंगे, सही करा देंगे : नारायण सिंह
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि सड़क एक लेवल में डालनी होती है। हो सकता है इसी दौरान एक-दो डिप टूट गए हों। सड़क डालने के दौरान सीवर लाइन खराब नहीं हुई है। सीवर लाइन में अगर कोई दिक्कत है तो जलकल विभाग को इसे देखना चाहिए। जो डिप टूटे हैं, उसे एक-दो दिन में सही करवा दिया जाएगा।
-- -
जलकल विभाग सुनने को तैयार नहीं
फोटो
10-15 दिनों से बुरा हाल है। रात में पूरी सड़क पर पानी भर जाता है। सुबह तक यही हाल रहता है। ऐसे में सड़क पर ईंटें रखकर बच्चे निकल रहे हैं। जलकल विभाग से शिकायत की थी, लेकिन कर्मचारी सुनते ही नहीं। - रंजीत पासवान, जवाहरनगर
सड़क बनाते समय तोड़ दिए डिप
फोटो
15 दिन पहले सड़क डाली गई थी। तब डिप टूट गए थे। उसका मलबा अंदर सीवर लाइन में दब गया था। उसके आसपास उन्होंने खुद ईंटें रखी थीं, लेकिन वह भी सीवर लाइन में चली गईं। बृहस्पतिवार को कुछ कर्मचारी आए थे। दूसरे डिप डाले गए हैं। - केसी गंगवार, दुकानदार
सिनेमा हॉल की दीवार तोड़ी, खोखे तोड़े
फोटो
स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लोग सड़क बना रहे थे, उन्होंने रात में गाड़ी पीछे करते समय बसंत टाकीज की बाउंड्रीवॉल ही तोड़ दी। कुछेक खोखे भी टूट गए। दूसरे दिन लोगों ने हंगामा किया तो उन्हें मुआवजा देकर मामला रफा-दफा कर दिया गया था।