फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven killed in road accidents including marketing inspector in bareilly

सड़क हादसों में मार्केटिंग इंस्पेक्टर समेत सात की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

Sat, 15 Jun 2019 02:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Seven killed in road accidents including marketing inspector in bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

फतेहगंज पूर्वी और अलीगंज में शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में शाहजहांपुर के रोजा में तैनात शहर निवासी मार्केटिंग इंस्पेक्टर कपिल देव समेत सात लोगों की मौत हो गई। सात लोग जख्मी भी हुए हैं।

विज्ञापन


शहर के जाटवपुरा निवासी मार्केटिंग इंस्पेक्टर कपिल देव (37) रोज की तरह ऑल्टो कार से शाहजहांपुर जा रहे थे। कार संजय नगर निवासी उनका ड्राइवर प्रेम (40) चला रहा था। दोपहर 12 बजे फतेहगंज पूर्वी कस्बे से पहले उचसिया मोड़ पर उल्टी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। बरेली लाने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, दोपहर एक बजे अलीगंज कस्बे के पास मुसाफिरों से भरे टेंपो और पिकअप में भिड़ंत हो गई। कैंट के मोहनपुर निवासी अजय अपनी बहन ममता को लेकर टेंपो से उसकी ससुराल अलीगंज के गांव अनिरुद्धपुर जा रहे थे। ममता के बच्चे सत्यम (6), केशव (7) और कार्तिक (10) भी साथ थे। सिरौली मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टेंपो की टक्कर हो गई। जिला अस्पताल ले जाते वक्त ममता और केशव की मौत हो गई। टेंपो में बैठे मैन गौंटिया निवासी मजदूर कुंवरपाल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों वाहनों की भिड़ंत में साइकिल सवार दो लोग भी हादसे का शिकार हो गए। साइकिल पर अलीगंज के कमालपुर निवासी सूरजपाल और उनकी पत्नी श्रीवती थीं। दोनों की जिला अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। टेंपो सवार एक अन्य युवक की भी मौके पर मौत हो गई, शाम तक जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सातों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। वहीं घायलों का हालचाल जानने को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे। डीएम और एसपी देहात ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed