फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven festival special trains will pass through Bareilly

बरेली से गुजरेंगी सात त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Sun, 10 Oct 2021 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Seven festival special trains will pass through Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रेलवे आज से शुरू करेगा त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
बरेली। दशहरा और दिवाली के लिए रेलवे रविवार से 22 नवंबर तक विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनमें सात जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बरेली में भी होगा। अगले दिनों में त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
रेलवे ने यात्रियों को त्योहारों पर लंबी वेटिंग की असुविधा से बचाने के लिए स्पेशन ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से जारी चार्ट के अनुसार बठिंडा से चलकर वाराणसी जाने वाली ट्रेन हर सप्ताह रविवार और बुधवार को चलाई जाएगी जो सुबह सात बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को सुबह 5.45 बजे बरेली पहुंचेगी। मां वैष्णो देवी कटरा से चलकर वाराणसी जाने वाली ट्रेन भी हर रविवार को चलेगी जो सोमवार को 14.48 पर बरेली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार को 15.25 पर बरेली जंक्शन पर आएगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर दरभंगा जाने वाली ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को 00.01 पर बरेली जंक्शन आएगी। वापसी में मंगलवार और शुक्रवार को यह ट्रेन 11.35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। चंडीगढ़ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 14 अक्तूबर से 18 नवंबर के बीच हर बृहस्पतिवार को चलकर अगले दिन सुबह 7.10 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से शुक्रवार को चलकर अगले दिन सात बजे जंक्शन पर आएगी। नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली ट्रेन 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 15.11 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार को 09.32 बजे बरेली जंक्शन आएगी। आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर जाने वाली ट्रेन 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को बरेली आएगी। वापसी में यह ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को 13.30 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed