फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sevai of Kashi and Sangam will add sweetness on Eid

Bareilly News: ईद पर मिठास घोलेगी काशी व संगम की सेवईं

Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Sevai of Kashi and Sangam will add sweetness on Eid
बरेली। ईद पर सेवईंयों का खास महत्व है। लिहाजा, बाजार में तमाम तरह की सेवईंयों की भी बहार है। इसमें काशी (वाराणसी) व संगम (प्रयागराज) की सेवाईयां खासी पसंद की जा रही हैं। ये अलग-अलग वजन के पैकेटों में उपलब्ध हैं। यह सेवईं बहुत बारीक होती है और शीरीनी बनाने के लिए काफी बेहतर होती है। सड़क से लेकर बेकरी की बड़ी-बड़ी दुकानों में तरह-तरह की सेवईंयां सजी हुई हैं। लोग अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार के अलावा शाहजहांपुर की बनी सेवाईंयां भी काफी पसंद की जा रही हैं। ये हर गली व मोहल्ले की दुकानों पर उपलब्ध हैं। इनके दाम भी कम हैं। लोग अपने बजट के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं। सेवईंयों में डालने के लिए मेवे की भी खूब खरीदारी हो रही है। हालांकि, मेवों पर महंगाई की वजह से लोग मात्रा घटाकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
बाजार में छाई ईद की रौनक, खूब की खरीदारी
- अलविदा की नमाज के बाद उमड़ी खरीदारों की भीड़
बरेली। अलविदा ने ईद के आने की दस्तक दी तो नमाज के बाद बाजार में रौनक छा गई। लोग अपनी पसंद की खरीदारी में मशगूल दिखे। संभवत: 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। इस त्योहार पर लोग नए-नए कपड़े बनवाते हैं और दावतों का दौर रहता है। इसकी तैयारियों को लेकर इन दिनों बाजार में खरीदार उमड़ रहे हैं। शुक्रवार को बड़ी तादाद में महिलाएं खरीदारी करने निकलीं। उन्होंने कपड़ों, और चूड़ियों के अलावा काॅस्मेटिक के सामानों की खरीदारी की। पुरुषों ने नमाज के लिए कपड़ों के साथ इत्र, टोपी, रुमाल आदि की भी खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर बनने वाले खास पकवानों के लिए भी खरीदारी जारी है। पुराना शहर का सैलानी बाजार गुलजार हो रहा है। वहां मध्य रात्रि तक रौनक देखने को मिल रही है। कुतुबखाना में भी खूब भीड़ दिख रही है। किला बाजार और सिविल लाइंस में भी खासी चहल-पहल रही। फल मंडी में भी खूब भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed