फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   National Boxing Championship Services Clinch Three Gold Medals Railways Secure Two

National Boxing Championship: सर्विसेज ने सर्वाधिक तीन स्वर्ण पदक जीते, रेलवे के खाते में आए दो पदक

Tue, 14 Jan 2025 09:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 09:34 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। सोमवार को फाइनल मुकाबले हुए। इसमें सर्विसेज ने सर्वाधिक तीन व भारतीय रेलवे ने दो स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन
National Boxing Championship Services Clinch Three Gold Medals Railways Secure Two
विजेताओं को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Men National Boxing Championship: बरेली में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर बॉक्सिंग उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोमवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें सर्विसेज ने सर्वाधिक तीन व भारतीय रेलवे ने दो स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन


47 से 50 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के जादुमनी सिंह ने मणिपुर के नाओथोई कोंगखम को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 50 से 55 किलो भारवर्ग में आगरा के रहने वाले ऑल इंडिया पुलिस के मनीष ने सर्विसेज के पवन भर्तवाल को 4-3 से मात देकर जीत दर्ज की। 55 से 60 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के सचिन ने पुणे के निखिल को एकतरफा 5-0 अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


हिमाचल के अभिनाश जीते 
60 से 65 किलो भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के अभिनाश ने भारतीय रेलवे के अमित को 5-0 से हराया। 65 से 70 किलो भारवर्ग में भारतीय रेलवे के हेमंत यादव ने सर्विसेज के हितेश को 5-0 से मात दी। 70 से 75 किलो भारवर्ग में भारतीय रेलवे के निखिल दुबे ने सर्विसेज के दीपक को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 75 से 80 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के लक्ष्य चाहर ने दिल्ली के ध्रुव सिंह को 5-0 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुमित ने जुगनू को हराया 
80 से 85 किलो भारवर्ग में ऑल इंडिया पुलिस के सुमित ने सर्विसेज के जुगनू को 4-1 से मात दी। 85 से 90 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के विशाल ने भारतीय रेलवे के नमन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 90 से अधिक भारवर्ग में उत्तराखंड के नरेंद्र ने हरियाणा के अंशुल गिल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेता व उपविजेताओं को भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, ओलंपियन विजेंद्र सिंह, उप्र बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन नीरज सिंह ने ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया।

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप नोएडा में होगी
भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत बॉक्सिंग में कई गुना आगे बढ़ा है। आज हम दुनिया में बॉक्सिंग के क्षेत्र में चौथे नंबर पर है और महिला टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 10 टीमों में से एक हैं। नेशनल शिविर जल्द ही शुरु होगा। इस बार इसमें चार की जगह छह खिलाड़ियों को इसमें मौका देंगे। इसके साथ ही स्पाइस जेट सभी प्रदेशों से 15-15 खिलाड़ियों को नौकरी देंगे। भारत इस साल नवंबर में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन नोएडा में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed