फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Server down, arbitrary crowd of coters

सर्वर डाउन तो कहीं कोटेदारों की मनमानी से लग रही भीड़

Sat, 04 Apr 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Server down, arbitrary crowd of coters
राशन लेने के लिए लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जवाहरनगर में कोटेदार के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट, दोपहर तक दुकान न खुलने पर चनेहटा में हंगामा

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में प्रशासन एक ओर भीड़ कम करने की कोशिश कर रहा है, जबकि दूसरी ओर कोटेदारों की मनमानी और सर्वर डाउन होने से कार्डधारकों की भीड़ कम नहीं हो रही है। तमाम कोटेदारों के बगैर बताए गायब होने के मामले भी सामने आए है। जवाहरनगर में कोटे की दुकान बंद होने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसी तरह चनेहटा में दोपहर तक दुकान न खुलने से नाराज कार्डधारकों ने हंगामा किया।
एक अप्रैल से कोटे की दुकानों पर करीब 99 हजार अंत्योदय के साथ पात्र गृहस्थी के आठ लाख कार्डधारकों को राशन का वितरण किया जा रहा है। शुरूआत में जबरदस्त भीड़ की वजह से लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा था। प्रशासन की सख्ती और पुलिस कर्मियों की तैनाती के पास कोटे की दुकानों पर स्थिति कुछ नियंत्रण में आई है तो अब सरवर की दिक्कत और कोटेदारों की मनमानी से दुकानों के बाहर भीड़ लग रही है। बड़ी संख्या में कार्डधारकों को राशन भी नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को जवाहरपुर में कोटे की दुकानें बंद थी, जबकि कार्डधारक भीड़ लगाए हुए खड़े थे। शिकायत पर पहुंचे आपूर्ति विभाग के एआरओ धर्मेंद्र सिंह ने भी मालूम किया लेकिन कोटेदार का कोई अता-पता नहीं लग सका है। एआरओ ने बताया कि कोटेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। उधर क्यारा के चनेहटा गांव में कोटेदारों के शनिवार को दुकान न खोलने पर कार्डधारकों ने हंगामा किया। कार्डधारकों का कहना है कि सुबह दुकान छह बजे खुल जानी चाहिए थी लेकिन कोटेदार सुबह 10 बजे तक नहीं आया था। इसके अलावा सुभाषनगर, ईदगाह, बाकरगंज सहित कई जगहों पर कोटे की दुकानों के बाहर भीड़ लग रही।
विज्ञापन

‘कोटेदारों पर निगरानी रखी जा रही है। कोशिश की जा रही है कि सभी कार्डधारकों को राशन का जल्द वितरण करा दिया जाए।’ -सीमा त्रिपाठी, डीएसओ

कंट्रोल रूम में राशन से संबंधित दर्ज हो रही सर्वाधिक शिकायतें

कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में 11 विभागों में सबसे ज्यादा शिकायतें पूर्ति विभाग से संबंधित ही दर्ज हो रही है। इसमें ज्यादातर लोगों की शिकायत है कि उनके पास या तो कार्ड नहीं है या फिर उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed