बरेली में सीरियल किलर गिरफ्तार: सालभर में किए छह कत्ल..., एक ही तरीके से महिलाओं को बनाया था निशाना
Bareilly Serial Killer News: बरेली जिले में महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसने छह महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सालभर के भीतर सिलसिलेवार तरीके से 11 महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शख्स ने छह कत्ल कबूल किए हैं। अन्य घटनाओं में भी उसके शामिल होने का शक है। काफी जांच पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस की टीम आरोपी को घटनास्थलों पर भी लेकर गई। वहां से उसे बरेली लाया गया।
इन इलाकों में हुई थी महिलाओं की हत्या
मीरगंज सर्किल के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में सभी 11 महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से उनकी साड़ी या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। ये मामले पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा की धानवती, सेवा ज्वालापुर की वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा व शाही के खरसैनी की दुलारी देवी की पांच महीने में जान चली गई थी। इसके अलावा तीन अन्य महिलाओं का कत्ल हुआ था।
एसएसपी ने लगाई थीं टीमें
सभी वारदात को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया था। महिलाओं के गले में फंदा कसा मिला था। हत्या की शिकार महिलाएं ग्रामीण परिवेश की थीं और वारदात भी खेत या सुनसान रास्तों पर अंजाम दी गईं। कुछ मामलों में पुलिस ने खुलासा किया, लेकिन वारदात लगातार होने से सवाल भी उठते रहे। दो जुलाई को शेरगढ़ की अनीता देवी की शाही क्षेत्र में इसी तरह हत्या होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम खुलासे के लिए लगाई।
छह अगस्त को जारी किए थे स्केच
एक माह बाद भी सफलता न मिलने पर छह अगस्त को एसएसपी ने तीन स्केच जारी किए। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों से बातचीत और पुलिस जांच के इनपुट पर स्केच तैयार कराए गए। इसके बाद पुलिस की जांच के साथ पूरे क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अब तक जो इनपुट मिले हैं, उससे पता चलता है कि ये वारदात किसी एक सनकी की करतूत हैं। जांच के आधार पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.