{"_id":"649531e840dfcdb7fc0b29e9","slug":"sereval-trains-cancelled-due-to-multiple-mega-block-in-moradabad-division-2023-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: जुलाई के पहले सप्ताह में मुश्किल होगा रेल का सफर, नौ जोड़ी ट्रेन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: जुलाई के पहले सप्ताह में मुश्किल होगा रेल का सफर, नौ जोड़ी ट्रेन निरस्त
Fri, 23 Jun 2023 01:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:07 PM IST
सार
मुरादाबाद मंडल ने निरस्त और रिशेड्यूल की गई ट्रेनों की सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें शाहजहांपुर-लखनऊ और बालामऊ-लखनऊ स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जुलाई के पहले सप्ताह में रेल का सफर मुश्किल होगा। 30 जून से चार जुलाई के बीच उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में कई मेगा ब्लॉक के कारण नौ जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है। इस दौरान सात ट्रेनों को 2:30 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल ने निरस्त और रिशेड्यूल की गई ट्रेनों की सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें शाहजहांपुर-लखनऊ और बालामऊ-लखनऊ स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें भी शामिल हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त किए जाने के कारण जुलाई के पहले सप्ताह में शेष ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में कंफर्म टिकट मिलना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इन ट्रेनों को किया निरस्त
- 14235/14236- बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
- 14307/14308- बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
- 15011/15012- लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
- 12583/12584- लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस
- 22453/22454- मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस
- 15119/15120- देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस
- 14511/14512- प्रयागराज संगम-सहारनपुर एक्सप्रेस
- 15127/15128- नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस
- 15043/15044- काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस
विज्ञापन
इन ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल
- 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस को तीन जुलाई को 1 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15076 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस को चार जुलाई को 2:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 13152 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को तीन जुलाई को 2:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस को तीन जुलाई को 2:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15310 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को तीन जुलाई को 2:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 13151 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 30 जून से तीन जुलाई तक 1 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस को दो जुलाई को 1 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
छपरा-अमृतसर के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे छपरा-अमृतसर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 05005 छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 23 जून को छपरा से सुबह 10:30 बजे चलेगी। गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर होते हुए यह ट्रेन रात 11:08 बजे बरेली आएगी। 05006 अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन 24 जून को दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से चलेगी। जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए रात 11:12 बजे बरेली आएगी।