फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   September also passed.. children did not get bags and school dress

सितंबर भी बीता.. बच्चों को नहीं मिले बैग और स्कूल ड्रेस

Sat, 25 Sep 2021 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
September also passed.. children did not get bags and school dress
बिना बैग के स्कूल जाते बच्चे।

पंद्रह जुलाई तक बच्चों को ड्रेस, बैग और जूते उपलब्ध कराने का किया था दावा
विज्ञापन

एक सितंबर से खुल चुके हैं स्कूल, चप्पल पहनकर स्कूल आ रहे बच्चे

बरेली। परिषदीय स्कूलों के सत्र का शुभारंभ हुए तीन माह बीत चुके हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद सितंबर भी लगभग पार हो गया है मगर इन स्कूलों में बच्चे बिना जूते, ड्रूेस और बैग के पढ़ रहे हैं। अभी तक एक भी स्कूल में ड्रेस, जूते और बैग का वितरण नहीं हुआ है, जबकि वितरण 15 जुलाई तक होना था।
कायाकल्प योजना में बरेली को अव्वल बताया गया। कॉन्वेंट स्कूलों से तुलना करके बच्चों को परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा दिलाने के तमाम दावे किए गए लेकिन ये सब कागजी रहा। दावा था कि जुलाई में बच्चों को जूते, ड्रेस उपलब्ध करा दिए जाएंगे मगर सितंबर में भी वादा पूरा नहीं हुआ। इस बार जूते, बैग और यूनिफार्म खरीदने के लिए धनराशि सीधे बच्चों के खाते में भेजी जानी है। इसमें भी लापरवाही सामने आ रही है। जिले में 3 लाख 26 हजार 184 छात्र-छात्राओं के लिए पैसा ट्रांसफ र होना है। इनकी सूचना भी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जानी है। विभागीय लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक प्रेरणा पोर्टल पर दो हजार छात्र-छात्राओं का ब्योरा भी अपलोड नहीं हो सका है। बीएसए विनय कुमार का कहना है कि सभी ब्लाकों से सूचना मांगकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। जल्द ही बच्चों को यूनिफार्म, जूते-मोजे और बैग उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

देरी से यूनिफार्म मिलना नई बात नहीं

परिषदीय विद्यालयों में देरी से यूनिफार्म मिलना कोई नई बात नहीं है। यह हर साल होता है। खास बात है कि हर साल शिक्षा विभाग इसके कई कारण भी गिनाता है लेकिन आज तक बच्चों को समय पर यूनिफार्म या स्वेटर उपलब्ध नहीं कराया गया है। अभी तक ड्रेस नहीं मिली है और अगले एक से डेढ़ माह में सर्दी शुरू हो जाएगी। इसी तरह चलता रहा तो सर्दी निकल जाने तक बच्चों तक स्वेटर नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed