फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sepkatakara players will also get a chance in job recruitment

Bareilly News: सेपकटाकरा के खिलाड़ियों को भी मिलेगा नौकरी भर्ती में मौका

Thu, 25 May 2023 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sepkatakara players will also get a chance in job recruitment
बरेली। देश में खिलाड़ियों की खेल से लेकर नौकरी तक की दौड़ काफी लंबी होती है। हजारों में से चंद लोगों को ही खेल कोटे से नौकरी मिलती है, वह भी तब जब खेल सरकार की योग्यता नियमावली में शामिल हो। सेपकटाकरा खेल को इस नियमावली में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उत्तर प्रदेश में इस सत्र से हर क्षेत्र में खेल कोटे की भर्तियों में सेपकटाकरा के खिलाड़ी भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

खेल कोटे से उत्तर प्रदेश में पुलिस, डाक और आयकर विभाग आदि में भर्ती होती है। इसमें पिछले सत्र से टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, भारत्तोलन आदि खेलों के आवेदन कर सकते थे। सेपकटाकरा खेल की ख्याति न होने के कारण इस सूची में शामिल नहीं था। प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें कोई सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। प्रदेशीय सेपकटाकरा संघ के महासचिव डॉ. सीरिया ने बताया कि पिछले दो-तीन सालों से संघ के सदस्य व खिलाड़ी इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी ओर से लखनऊ कार्यालय में अर्जी भेजी गई थी। अब इस सत्र से सेपकटाकरा खेल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता को सीधे भर्ती की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


पदक विजेता को मिलेगी स्कॉलरशिप
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाती है, लेकिन इसमें भी सेपकटाकरा खेल शामिल नहीं था। अब मान्यता मिलने के बाद खिलाड़ियों को अपने खर्चों के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हैं कई पदक विजेता खिलाड़ी
सेपकटाकरा में बरेली शहर का दबदबा रहा है। रुहेलखंड विवि की टीम भी विश्वविद्यालय के खेलों में अच्छा प्रदर्शन करती है। कैंट में रहने वाली शिवानी का हाल ही में एशियाई प्रतियोगिता के कैंप में भी चयन हुआ है। वहीं, डॉली 2018 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके साथ ही विकास व राज आदि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed