फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Senior students entered the classroom for ragging and said - Get acquainted

रैगिंग के लिए कक्षा में घुसकर सीनियर छात्र बोले- जरा परिचय ले

Fri, 04 Dec 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Senior students entered the classroom for ragging and said - Get acquainted
बरेली कॉलेज में मारपीट की घटना के बाद प्राचार्य को जानकारी देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने उल्टा परिचय मांगा तो बिगड़ गई बात और हो गई मारपीट
विज्ञापन

जूनियर छात्रों का भारी पड़ना गुजरा नागवार तो कक्षा समाप्त होते ही फिर बोला हमला

बरेली। बरेली कॉलेज में गुरुवार को एलएलबी के पहले सेमेस्टर की कक्षा में रैगिंग के इरादे से घुसे सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों से कहा- थोड़ा परिचय ले लें। यह बात जूनियर के कुछ छात्रों को नागवार गुजरी और वे सीनियर छात्रों पर हावी हो गए। पता चलते ही चीफ प्रॉक्टर के पहुंचने से सीनियर छात्र उस वक्त चले गए लेकिन कक्षा समाप्त होते ही सीनियर छात्रों के गुट ने फिर से जूनियर छात्रों पर हमला करके उन्हें पीटा।
एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षाएं कुछ दिन पहले ही शुरू हुई हैं। सीनियर छात्रों की शिकायत करने वाले एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र वंश चतुर्वेदी ने बताया है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कक्षा चल रही थी। उन्हें शिक्षक प्रियदर्शिनी रावत पढ़ा रही थीं। तभी पढ़ाई को प्रभावित करते हुए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के कुछ छात्र कक्षा में घुस आए। उन्होंने कहा कि नए छात्र-छात्राओं का थोड़ा परिचय ले लिया जाए। बताते हैं कि यह बात पढ़ाई कर रहे कुछ छात्रों को नागवार गुजरी तो उन्होंने उल्टे ही सीनियर छात्रों से परिचय मांग लिया। साथ ही कहा कि पढ़ाई प्रभावित न करें। वंश चतुर्वेदी का कहना है कि बस इसी बात सीनियर छात्र गाली गलौज पर उतारू हो गए, जिससे मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

पता चलते ही कॉलेज के शिक्षक सहित तमाम स्टाफ कक्षा में आ गया। सूचना पाकर चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा भी मौके पर आ गईं। उन्होंने बीचबचाव कर मामला शांत कर दिया लेकिन जूनियर छात्रों के भारी पड़ने से बौखलाए सीनियर छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कक्षा समाप्त होते ही दोपहर करीब दो बजे कुछ सीनियर छात्र कक्षा में फिर घुस आए और जूनियर छात्रों पर हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोबारा चीफ प्रॉक्टर के पहुंचने पर हमलावर छात्र भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हमला किया, फिर गला दबाने की कोशिश

लॉ प्रथम सेमेस्टर के वंश चतुर्वेदी के छात्र ने प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन को लिखित शिकायत दी है। इसमें कहा है कि राशिद मेवाती नाम के एक छात्रनेता, संजय व मधुरेश ने अपने 10-12 साथियों के साथ इकट्ठा होकर उस पर जानलेवा हमला करते हुए गला दबाने की कोशिश की। पीड़ित छात्र ने अपनी जान का खतरा भी जताया है। इस घटना के बाद प्राचार्य और चीफ प्राक्टर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी छात्रनेता राशिद मेवाती और उसके साथियों पर कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर बारादरी कोतवाली पुलिस को दे दी है।

कॉलेज प्रशासन ने शुरू की जांच, छात्रनेता के प्रवेश पर प्रतिबंध

गुरुवार को बरेली कॉलेज में मारपीट और जानलेवा हमले की घटना के बाद प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन व चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने नगरिया कला (बिलवा, इज्जतनगर) निवासी छात्रनेता राशिद मेवाती पुत्र मुजफ्फर खां को नोटिस देते हुए उसके प्रवेश पर रोक लगा दी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह मामला गंभीर है। इस प्रकरण की जांच शुरू हो गई। अगर यह मामला रैगिंग का साबित होता है तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नहीं थे विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने फोन से ली जानकारी

लॉ विभाग में छात्रों के दो गुटों बीच जमकर मारपीट और हंगामा की घटना की जानकारी जब प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन तक पहुंची तो उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. नसीम अख्तर से घटनाक्रम की जानकारी लेनी चाही लेकिन पता चला कि वह अवकाश पर है। प्राचार्य ने उन्हें फोन करके इस मामले में जानकारी ली तो थोड़ा पता चला, बाद में दूसरे शिक्षकों से पूरा मामला मालूम किया। प्राचार्य का कहना है कि उनके पास डॉ. नसीम अख्तर के अवकाश की पहले से कोई सूचना नहीं थी।

घटना के बाद दूसरे संगठन भी हुए सक्रिय

लॉ के छात्रों के बीच मारपीट की घटना के बाद एक दूसरे संगठन के छात्रनेता गौरव यादव सहित तमाम छात्र प्राचार्य के कार्यालय में पहुंचे। उस वक्त वहां पीड़ित छात्र भी मौजूद था। छात्रनेताओं ने प्राचार्य से मांग की कि अगर मामला रैगिंग से जुड़ा है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह मामला रैगिंग का है या नहीं, यह जांच का विषय है। कॉलेज प्रशासन इसकी पूरी गंभीरता से जांच कराएगा। कक्षा में मारपीट की घटना गंभीर है। इसमें कानूनी कार्रवाई के साथ कॉलेज अपने स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई भी आरोपी छात्रों पर करेगा। -डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

बरेली कॉलेज में एलएलबी के छात्रों में मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज की ओर से शिकायत मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है। छात्रों में आपसी विवाद है। नहीं निपटा तो एफआईआर दर्ज होगी। -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर, बारादरी

आरोपी छात्र बोले-हम तो शुभकामनाएं देने गए थे

रैगिंग या मारपीट का कोई मामला नहीं था। हम लोग एलएलबी की प्रथम सेमेस्टर की कक्षा में नए छात्रों का परिचय लेने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए गए थे। वहां कुछ छात्र आपस में भिड़ रहे थे। उनका बस बीच बचाव किया था। रैगिंग वाली कोई बात नहीं है। -राशिद मेवाती, आरोपी छात्रनेता, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed