फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Senior Assistant of the Board of Secondary Education arrested while accepting a bribe of 10,000 from a female student.

Bareilly News: छात्रा से दस हजार रिश्वत लेते माध्यमिक शिक्षा परिषद का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Senior Assistant of the Board of Secondary Education arrested while accepting a bribe of 10,000 from a female student.
बरेली। विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को छात्रा से दस हजार रुपये घूस लेते माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नवेद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इंटरमीडिएट की मार्कशीट पर मां का नाम ठीक करने के एवज में छात्रा से यह रकम मांगी थी। नवेद फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ स्थित भूसा मंडी का निवासी है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के मुताबिक, छात्रा प्रिया की इंटर की मार्कशीट पर उसकी मां का नाम सुनीता के बजाय उनीता लिख गया था। इसे ठीक कराने के लिए छात्रा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क किया। वहां उसकी मुलाकात नवेद से हुई। नवेद ने मार्कशीट में सुधार के बदले में दस हजार रुपये मांगे। छात्रा ने एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार से इसकी शिकायत कर दी। एसपी ने प्राथमिक जांच कराई तो आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने क्षेत्रीय कार्यालय के कमरा नंबर 22 में जाकर आरोपी मोहम्मद नवेद को छात्रा से 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। टीम की ओर से दिए गए नोटों पर पाउडर लगा था, इससे नवेद के हाथ धुलवाए तो वह रंग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed