फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Send luggage by train, you will get complete information

Bareilly News: ट्रेन से भेजिए लगेज, लोडिंग से लेकर डिलीवरी तक मिलेगी पूरी जानकारी

Sun, 19 May 2024 05:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Send luggage by train, you will get complete information
- इज्जतनगर मंडल नौ स्टेशनों पर शुरू कर रहा कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। ट्रेन से सामान (पार्सल) भेजने वालों की लेटलतीफी आदि की शिकायतें अब दूर हो जाएंगी। उनको लोडिंग और अनलोडिंग से लेकर डिलीवरी तक की सूचना मिलेगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल बरेली सिटी समेत नौ स्टेशनों पर कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम सिस्टम शुरू कर रहा है।
पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये लगेज बुक करने के बाद ट्रेन में उसे चढ़ाने से लेकर डिलीवरी तक पूरी जानकारी मोबाइल फोन पर मेसेज के जरिये दी जाएगी। लगेज ले जाने वाली ट्रेन की जानकारी, लोकेशन भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इसमें कंप्यूटर की मदद से 10 अंकों का एक प्रोग्रेसिव रिफरेंस रिकाॅर्ड (पीआरआर) संख्या जनरेट की जाएगी। इसमें लगेज का वजन, बुकिंग स्टेशन, गंतव्य स्टेशन, बुकिंग की तारीख, समय और ट्रेन नंबर आदि दर्ज होगा। लगेज बुक करने वाले को मोबाइल फोन पर मेसेज के जरिये ये जानकारी मिलेगी। ट्रेन देरी से चलती है तो उसकी सूचना भी दी जाएगी।
विज्ञापन

पीआरआर की मदद से लगेज को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। पार्सल बुकिंग के बाद एक बार कोड जनरेट होगा। यह बार कोड लगेज बुक कराने वाले को उपलब्ध कराने के साथ लगेज पर भी चस्पा किया जाएगा। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, लालकुआं, कासगंज, फर्रुखाबाद स्टेशनों पर सेवा शुरू हो गई है। इस महीने के अंत तक काठगोदाम, रूद्रपुर सिटी, काशीपुर, कन्नौज और रामनगर स्टेशनों पर भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed