{"_id":"647518bc717d98795901d6b6","slug":"seized-three-daggamar-buses-case-against-nine-bareilly-news-c-4-1-167898-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन डग्गामाार बसों को किया\nसीज, नौ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन डग्गामाार बसों को किया सीज, नौ के खिलाफ मुकदमा
Tue, 30 May 2023 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 May 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज (बरेली)। पुलिस ने दिल्ली और जयपुर जाने वाली तीन डग्गामार बसों को सीज किया है और चालक-परिचालक और मलिकों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एआरटीओ संदीप जैसवाल और हाफिजगंज एसआई रामआशीष सोमवार की सुबह वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। तभी बरेेली की ओर से दो और पीलीभीत की ओर से एक बस आई। बसों को रुकवाया गया तो एक के चालक-परिचालक बस छोड़कर भाग गए। शेष दो बसों के चालकों से पूछताछ की तो एक ने अपना नाम अशोक कुमार निवासी धौलपुर (राजस्थान) और दूसरे ने जगदंबा निवासी गजाधरपुर फखरपुर थाना अजीजपुर जिला बहराइच बताया।
टीम ने बसों में मौजूद यात्रियों से टिकट दिखाने को कहा तो कोई टिकट या रसीद नहीं दिखा सका। बताया कि उन्हें टिकट नहीं दी गई है। पुलिस ने तीनों बसों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। चालक अशोक कुमार, जगदंबा और तीनों बसों के मलिकों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में डग्गामार बसें नहीं चलने दी जाएंगी। जो चलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।