{"_id":"689a5d843adb9753310acfc2","slug":"security-increased-in-trains-parcel-booking-for-delhi-closed-for-five-days-bareilly-news-c-4-vns1074-701748-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा, दिल्ली के लिए पांच दिन पार्सल बुकिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा, दिल्ली के लिए पांच दिन पार्सल बुकिंग बंद
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली जाने-आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बरेली समेत सभी रेलवे स्टेशनों से दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग पर मंगलवार से पांच दिन के लिए रोक रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से राजधानी, लखनऊ मेल, वंदे और अमृत भारत एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्कवॉड तैनात किया गया है। रेलवे ट्रैक, पुलों पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
जंक्शन पर बरेली से दिल्ली के लिए रोजाना औसतन 140 छोटे-बड़े पार्सल की बुकिंग होती है। इससे कहीं ज्यादा पार्सल दिल्ली से बरेली आते हैं। दिल्ली से पार्सल बुकिंग पर सोमवार से ही रोक लगा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जंक्शन पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर जीआरपी परवेज खान ने बताया कि सभी प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है। संदिग्धों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवाद