{"_id":"5c1c79d0bdec2256d6424782","slug":"security-guard-killed-by-tiger-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल गया था चीनी मिल का सुरक्षा गार्ड, बाघ ने मार डाला, अगले दिन मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल गया था चीनी मिल का सुरक्षा गार्ड, बाघ ने मार डाला, अगले दिन मिला अधखाया शव
Fri, 21 Dec 2018 10:57 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शाहजहांपुर के बंडा में छप्पर के लिए फूस की तलाश में जंगल गए मकसूदापुर चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड को बाघ ने मार डाला। दूसरे दिन खुटार रेंज में बरीबरा वन चौकी से सौ मीटर दूर अधखाया शव बरामद हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव बरी के रहने वाले सुरक्षा गार्ड 40 वर्षीय उदयराज ने घर में छप्पर बनाने के लिए मिल से दो दिन का अवकाश लिया था। बृहस्पतिवार को काटने से पहले बुधवार सुबह उदयराज फूस की तलाश में गांव से कुछ दूर खुटार रेंज के नवदिया वन ब्लॉक संख्या पांच आरक्षित क्षेत्र के जंगल में गए थे।
देर शाम तक वह वापस नहीं आए तो परिवार वाले ग्रामीणों को साथ लेकर शोरशराबा करते हुए जंगल में तलाश करने पहुंचे। तब उदयराज की साइकिल जंगल में एक स्थान पर मिल गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

Trending Videos
बृहस्पतिवार तड़के फिर खोजबीन करने पर पांच बजे बरीबरा वन चौकी से सौ मीटर दूर जंगल में उदयराज का अधखाया शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची बंडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
डीएफओ राजकुमार त्यागी और रेंजर रणवीर मिश्रा ने मौका मुआयना किया। वन विभाग ने उदयराज के परिवार को दस हजार रुपये सहायता के रूप में दिए हैं।
डीएफओ राजकुमार त्यागी और रेंजर रणवीर मिश्रा ने मौका मुआयना किया। वन विभाग ने उदयराज के परिवार को दस हजार रुपये सहायता के रूप में दिए हैं।