{"_id":"6ad671940bb9b168f405ae4f","slug":"security-at-disha-patanis-home-assessed-following-attack-on-tiger-shroff-bareilly-news-c-4-bly1015-991627-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टाइगर श्राफ पर हमले के बाद दिशा पाटनी के घर की परखी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टाइगर श्राफ पर हमले के बाद दिशा पाटनी के घर की परखी सुरक्षा
Tue, 20 Oct 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमले के बाद बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की गई। निरीक्षण करने पहुंचे सीओ को व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।
टाइगर श्राफ पर हमले की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। राजस्थान व हरियाणा से आए लॉरेंस गैंग के शूटरों ने ही सालभर पहले बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। इनमें से दो शूटरों को एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, जबकि तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। यहां होटल में रुककर शूटरों ने चौपुला स्थित दिशा पाटनी के घर की रेकी की थी।
मुंबई की घटना के लॉरेंस गैंग से तार जुड़ने व उच्च स्तर से मिले अलर्ट के बाद एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने दिशा पाटनी के घर जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। घर पर पांच पुलिसकर्मियों की सुरक्षा गारद तैनात है। दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी, उनकी पत्नी व बेटी रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी की सुरक्षा में तीन गनर भी शिफ्ट के हिसाब से तैनात रहते हैं। सीओ ने बताया कि पीआरवी का पेट्रोलिंग प्वाइंट भी घर के बाहरी छोर पर बनाया गया है। रात भर यूपी 112 की गाड़ी वहां मौजूद रहती है। सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं है।