फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security arrangements on platforms five and six of the junction are also inadequate

Bareilly News: जंक्शन के प्लेटफार्म पांच और छह पर भी सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी

Tue, 01 Apr 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements on platforms five and six of the junction are also inadequate
बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर भी सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के इन दोनों प्लेटफार्म पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी नहीं रहते हैं। यहां से औसतन रोजाना 56 ट्रेनों का आवागमन होता है। पूर्णागिरी मेले के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ पूर्णागिरी से दर्शन कर लौट रही एटा की किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। उसके बाद भी सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। जंक्शन के प्लेटफार्म एक से चार तक उत्तर रेलवे हैं। इन प्लेटफार्म से रोजाना औसतन 190 ट्रेनों का आवागमन होता है। सबसे ज्यादा दबाव प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर रहता है। प्लेटफार्म दो मानक के अनुसार न होने के कारण वहां हादसों के मद्देनजर ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की जरूरत होती है। जीआरपी इंस्पेक्टर परवेज खान ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर जरूरत के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह दोनों प्लेटफार्म पूर्वोत्तर रेलवे के हैं। सुरक्षा में कमी न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed