फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Section 144 imposed in Bareilly till October 27

Bareilly News: 27 अक्तूबर तक धारा 144 लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई; त्योहारों को लेकर कड़ी सुरक्षा

Sun, 03 Sep 2023 02:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 02:16 PM IST
सार

बरेली में 10 सितंबर को उर्स ए रजवी शुरू हो रहा है। इसी दिन गंगा महारानी की शोभयात्रा भी निकाली जानी है। इसको लेकर शहर में सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Section 144 imposed in Bareilly till October 27
डीएम एसएसपी ने किया रूट का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 27 अक्तूबर तक के लिए धारा 144 लागू कर कर दी गई है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने इस संबंध में शनिवार को पत्र जारी किया। जिसमें बताया कि सितंबर और अक्तूबर में जन्माष्टमी, राधाष्टमी, बरावफात, चेहल्लुम, दशहरा आदि त्योहार पड़ रहे हैं। इसी दौरान संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं भी होनी हैं। इसलिए धरना-प्रदर्शन व जुलूस के नए आयोजनों की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास दुकानें भी बंद रहेंगी। आदेशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

बरेली में 10 सितंबर को उर्स ए रजवी शुरू हो रहा है। इसी दिन गंगा महारानी की शोभयात्रा भी निकाली जानी है। इसको लेकर शहर में सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने गंगा महारानी शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 10, 11 व 12 सितंबर को उर्स-ए-रजवी मनाया जाएगा। इसी बीच गंगा महारानी की शोभयात्रा भी निकाली जाएगी। दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रूट का निरीक्षण किया गया। आगामी त्योहारों को लेकर भी शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed