{"_id":"60047c188ebc3e333f770874","slug":"second-session-of-vaccination-on-22-preparations-begin-bareilly-news-bly434065880","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को टीकाकरण का दूसरा सत्र, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को टीकाकरण का दूसरा सत्र, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
टीकाकरण के लिए अभी केंद्र निर्धारण की चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन
छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए मांगा मार्गदर्शन
बरेली। शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था। निर्धारित आठ केंद्रों पर 516 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगे थे। छह को छोड़कर बाकी सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हालत सामान्य रही। जिसे देखते हुए शासन ने रविवार को टीकाकरण के दूसरे सत्र के लिए 22 जनवरी की तिथि प्रस्तावित की है। जिसकी तैयारियां अफसरों ने शुरू कर दी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि पहला सत्र शांतिपूर्ण और टीका लगने के बाद सभी के सुरक्षित होने की जानकारी सभी जिलों से शासन के पास पहुंची। दूसरा सत्र कब होगा, इसके लिए शासन से सूबे के सभी जिलों से जानकारी मांगी गई थी। जिस पर पूरे प्रदेश में टीकाकरण के लिए दूसरा सत्र 22 जनवरी को प्रस्तावित है। हालांकि, इस सत्र में कितने लोगों को वैक्सीन लगेगी। कितने केंद्रों पर लगाई जाएगी, कितने सत्र होंगे आदि जानकारियां अभी नहीं दी गई है। इसलिए शासन से जारी होने वाले निर्देश का इंतजार है। बताया कि केंद्रों पर टीकाकरण के बाद बची बॉयल को कोल्ड चेन में सुरक्षित रखा गया है। जो बॉयल खुल चुकी थी, उन्हें अब प्रयोग नहीं किया जा सकता है मगर खाली और उपयोग हुई खुली बॉयल का रिकॉर्ड तैयार कराया है। जिसकी जानकारी शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
फिर तैयार होगी निजी अस्पतालों की सूची
शनिवार को आठ सौ स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाने थे मगर देर शाम तक 516 को ही टीके लगे। 284 अनुपस्थित रहे। जिसकी वजह से जिले में टीकाकरण का प्रतिशत 64.5 फीसदी रहा। केंद्र बनाए गए निजी अस्पताल संचालकों से रविवार को जानकारी ली गई तो पता चला कि करीब तीन माह पहले तैयार हुई सूची में वे कर्मचारी भी शामिल थे, जो अब नौकरी छोड़ चुके हैं। जिस पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह की ओर से सोमवार को सभी टीकाकरण केंद्र बने निजी अस्पतालों को सूची को अपडेट किए जाने की नोटिस देंगे। छूट स्वास्थ्यकर्मियों को टीके कब लगेंगे, इसकी तिथि अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए मांगा मार्गदर्शन बरेली। शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था। निर्धारित आठ केंद्रों पर 516 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगे थे। छह को छोड़कर बाकी सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हालत सामान्य रही। जिसे देखते हुए शासन ने रविवार को टीकाकरण के दूसरे सत्र के लिए 22 जनवरी की तिथि प्रस्तावित की है। जिसकी तैयारियां अफसरों ने शुरू कर दी है।