फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seats of BEd colleges will remain this time too

तो बीएड कॉलेजों की सीटें इस बार भी रह जाएंगी खाली

Mon, 12 Jun 2017 12:53 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 12 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Seats of BEd colleges will remain this time too
Seats of BEd colleges will remain this time too - फोटो : Seats of BEd colleges will remain this time too
बीएड कॉलेजों में सीटें भरने के लिए इस बार स्नातक फाइनल ईयर वाले छात्रों को एंट्रेंस में बैठाया गया, लेकिन काउंसिलिंग का हाल देखकर यही लग रहा है कि हालात फिर पिछले साल जैसे ही होंगे। यानी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पचास फीसदी सीटें भरने के लाले पड़ जाएंगे। पहले स्टेज की काउंसिलिंग रविवार को पूरी हो गई, जिसमें औसतन 48.58 फीसदी ने ही काउंसलिंग कराई। इसमें भी अधिकतर वो अभ्यर्थी हैं जिनको राजकीय और अनुदानित कॉलेज में एडमीशन लेना है। सोमवार को पहले स्टेज की काउंसलिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। 28 जून तक काउंसिलिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित काउंसिलिंग सेंटर पर पहले दिन 134 में 95 ने, दूसरे दिन 266 में 159, तीसरे दिन 443 में 195, चौथे दिन 478 में 203, पांचवें दिन 498 में 200 और छठे दिन यानी 11 जून को 521 में से 178 ने ही काउंसलिंग कराई। कुल 2,340 में से1030 ने ही काउंसलिंग कराई। रविवार को खंडेलवाल कॉलेज केंद्र में करीब 450 छात्रों की काउंसिलिंग होनी थी, जिसमें से मात्र 178 और फ्यूचर कॉलेज केद्र में करीब चार सौ में से 181 ने ही काउंसिलिंग कराई। बरेली और मुरादाबाद मंडल की बात करें तो करीब चौदह हजार सीटें हैं। पिछले साल सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पचास फीसदी सीटें खाली रह गई थी। हालांकि इस बार इस स्थिति से निपटने के लिए स्नातक फाइनल वालों को मौका दिया गया था। करीब तीन लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। काउंसलिंग के हालात देखकर लग रहा है कि इसके बावजूद पचास फीसदी सीटें ही भर पाएंगी। सोमवार को पहले स्टेज की काउंसलिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed