{"_id":"66908550d2ef16e8850fd486","slug":"sdm-formed-committees-in-flood-affected-areas-bareilly-news-c-4-bly1015-437663-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में गठित कीं समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में गठित कीं समितियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसडीएम सदर ने रामगंगा तटवर्ती इलाकों के गांवों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ब्लाॅक सभागार में आपातकालीन बैठक कर ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव आदि सदस्यों की बाढ़ समितियां गठित की और उन्हें निगरानी के निर्देश दिए है।
एसडीएम सदर गोविंद मौर्य ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्यारा के गांव खुजराई, सुदनपुर, मझरा गुजरयाई और गोकुलपुर स्थित रामगंगा बाढ़ तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंध में बाढ़ का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने से वहां पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। साथ ही आस-पास के चार गांवों के किसानों की हजारों बीघा फसल भी बर्बाद हो गई है। बाढ़ खंड विभाग ने बृहस्पतिवार को रामगंगा में एक लाख 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया है। ब्लॉक क्यारा के जूनियर हाईस्कूल बाकरगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल चौबारी, साधन सहकारी समिति, सीएचसी क्यारा, प्राथमिक विद्यालय सुदनपुर समेत पांच बाढ़ नियंत्रण केंद्र बनाए गए। एसडीएम सदर गोविंद मौर्य ने बताया कि गांवों का निरीक्षण कर किसानों की बर्बाद हुए फसलों का सर्वे किया गया है। पांच बाढ़ नियंत्रण केंद्र बनाए गए है। गांवों में प्रधान की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण समितियां बनाई गई है। उन्हें निगरानी के निर्देश दिए गए है। संवाद