{"_id":"64e3c8b1bfbce2c80900d9c9","slug":"screws-on-four-more-three-jailed-juvenile-sent-to-reform-home-bareilly-news-c-4-bly1015-232268-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार और पर शिकंजा... तीन को जेल, किशोर को भेजा सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार और पर शिकंजा... तीन को जेल, किशोर को भेजा सुधार गृह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़ (बरेली)। कस्बे में बवाल करने वाले चार और आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। तीन लोगों को जेल और भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर मेसेज करने वाले किशोर को सुधार गृह भेजा गया है।
कस्बे में शुक्रवार रात खासा बवाल हुआ था। एक समुदाय के लोगों ने पहले थाना और फिर नाबालिग आरोपी का घर घेर लिया। मामले में अब तक पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बवाल की आशंका वाले अधिकतर लोग हिरासत में लेकर बहेड़ी थाने में रखे जा रहे हैं। वहीं, उनके चेहरों का वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से मिलान कर पुष्टि की जा रही है कि वह दोषी हैं या नहीं। ऐसे लोगों को वहीं से जेल भेजा जा रहा है आरोप साबित न होने पर छोड़ा भी जा रहा है।
सोमवार को पुलिस ने मोहम्मद शरीफ, अतारसूल और नुमान को जेल भेज दिया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट के आरोपी किशोर को भी सुधार गृह भेज दिया है, जिसने दोबारा से भीड़ को इकट्ठा करने के लिए पोस्ट वायरल की थी। 12 लोग अभी भी बहेड़ी थाने में हैं। इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कस्बे की अधिकतर गलियों में सन्नाटा है। अधिकतर लोग घरों में ताले डालकर रिश्तेदारियों में भाग गए हैं। लोगों ने मोबाइल फोन भी बंद कर रखे हैं। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। दो छात्रों की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने रविवार को 15 लोगों को जेल और चार को सुधार गृह भेज दिया था। कस्बे में सुरक्षा की दृष्टि से अभी पुलिस बल तैनात है। बाजार में दुकानें पूरी तरह खुल रही हैं। स्थिति सामान्य हो गई है। ग्राहक बहुत कम संख्या में दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
पुलिस अब तक इस मामले में पांच एफआईआर दर्ज कर चुकी है। पहली एफआईआर धार्मिक टिप्पणी पर मोबाइल व्यापारी के नाबालिग बेटे के खिलाफ हुई थी। दूसरी रिपोर्ट किशोर के पिता की तहरीर पर चेयरपर्सन के भतीजे दूसरे समुदाय के किशोर के खिलाफ हुई। तीसरा मुकदमा भीड़ के खिलाफ घर घेरने के मामले में किया गया। चौथा मुकदमा पुलिस की ओर से भीड़ के खिलाफ हुआ। इसमें पुलिस ने लोकसेवक पर जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में किया था। पांचवीं एफआईआर एक भाजयुमो पदाधिकारी की ओर से भीड़ जुटाने को लेकर नाबालिग छात्र के खिलाफ हुई है।