फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scotty rider car collision killed two sisters

कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनों की मौत

Tue, 24 Nov 2015 02:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 24 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। हाईवे पर अवंतिका पेट्रोल पंप के सामने कार से टकराकर स्कूटी सवार दो बहनों की मौत हो गई। दोनों बरेली कॉलेज की छात्राएं थीं और दादी के अंतिम संस्कार से लौट रही थीं।
विज्ञापन

हादसा सोमवार अपराह्न साढ़े तीन बजे हुआ। नौसना गांव के द्वारिका प्रसाद मौर्य की बेटी शेफाली और वैशाली दादी के निधन के कारण गांव गई थीं। दोनों बरेली में किला के गुद्दड़ बाग इलाके में शिव मंदिर के पास किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। अवंतिका पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर स्कूटी मोड़ते समय बरेली से दिल्ली जा रही कार यूके 06-एई 4572 ने उन्हें टक्कर मार दी। बड़ी बहन शेफाली की तो सड़क पर गिरकर कार से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि वैशाली 15 फुट दूर खंडहरनुमा मकान की दीवार जा टकराई। सिर फटने से उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 सूचना मिलते ही अनुबिस कालेज चेकपोस्ट से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कार के ड्राइवर सिकलापुर बरेली के भूपराम, कार मालिक सिविल लाइंस बरेली के अखिल अग्रवाल और उसकी मां लक्ष्मी को मामूली चोटें ही आईं। मौका पाकर कार ड्राइवर फरार हो गया। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। कार मालिक अखिल और उनकी मां थाने में ही बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बडे़ सपने देखे थे
 23 साल के शैफाली एमकॉम तो उससे दो साल छोटी वैशाली बीकाम कर रही थीं। माता-पिता ने दोनों की परवरिश बेटों की तरह की थी। उन्हें ऊंची तालीम और अच्छी नौकरी दिलाने की तमन्ना थी। लेकिन भीषण हादसे ने सपने चूर-चूर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed