{"_id":"5e3876df8ebc3e4b03183ab7","slug":"scooty-riding-two-girl-students-killed-in-car-collision-on-bada-bypass-in-bareilly-bareilly-news-bly3944814138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में बड़ा बाईपास पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में बड़ा बाईपास पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनुपर/बरेली। बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपनी सहेली के साथ स्कूटी से दूसरी सहेली को लेने जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी सहेली ने भी अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों के समझाने पर छात्रा के परिजन बोझिल मन से शव को मोर्चरी में रखवाकर बरात की तैयारियों में जुट गए।
बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिचपुर चैनपुरी निवासी 17 वर्षीय शीनू पटेल इंटर की छात्रा थी। सोमवार को उसकी बड़ी बहन शिवानी की बरात इज्जतनगर के गांव एहलादपुर से आनी थी। सोमवार शाम शीनू अपनी सहेली शीतल के साथ एक अन्य सहेली को लेने स्कूटी से बड़ा बाईपास पहुंची थी, तभी रामपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक शीनू की मौत हो गई। उसकी सहेली सनराइज कॉलोनी निवासी इंटर की छात्रा शीतल को परिजन पास के ही एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर शादी के माहौल वाले घर में मातम छा गया। पिता कृष्ण गोपाल ने बताया कि रिश्तेदारों के समझाने पर उन्होंने बेटी का शव मोर्चरी में रखवा दिया है और बड़ी बेटी को विवाद करने की तैयारी में जुट गए हैं।
गश खाकर गिरी मां, नाम का रह गया समारोह
बड़ी बेटी की शादी की तैयारियों के बीच जब मां को सड़क दुर्घटना में छोटी बेटी की मौत की खबर मिली तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। किसी तरह परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। रिश्तेदारों के कहने पर परिवार शादी की तैयारियों में तो जुट गया, लेकिन समारोह सिर्फ नाम का रह गया। विवाह की सभी रस्में बोझिल मन से जैसे-तैसे पूरी की गईं। किसी के भी चेहरे पर खुशी नजर नहीं आ रही थी।