फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scooty rider and student injured in collision with over speed car in Bareilly

Bareilly News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार और छात्रा घायल, भीड़ ने चालक को पकड़कर पीटा

Sat, 03 Aug 2024 11:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 11:21 AM IST
सार

बरेली के डीडीपुरम में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं कार बीडीए उपाध्यक्ष के आवास के बाहर लगे पेड़ से टकराने के बाद रुकी। 

विज्ञापन
Scooty rider and student injured in collision with over speed car in Bareilly
हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डीडीपुरम में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में चालक ने साइकिल सवार छात्रा को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कार बीडीए उपाध्यक्ष के आवास के बाहर पेड़ से टकराकर रुक गई। वहां पास में बैठे होमगार्ड बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


घटना शाम सात बजे की है। डीडीपुरम में पेट्रोल पंप चौराहे से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार इंद्रानगर निवासी माधव को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार रोकने के बजाय चालक कार को लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


लोगों ने पीछा किया तो  थोड़ा आगे जाकर कार ने शाहदाना कॉलोनी की छात्रा तष्मीत कौर उर्फ मन्नत की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे मन्नत भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद भी चालक ने कार को नहीं रोका। थोड़ा आगे जाकर कार बीडीए उपाध्यक्ष के आवास के बाहर एक पेड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को पकड़कर पीटा 
मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ बैंककर्मी वहां पहुंच गए। चालक भी बैंक कर्मी बताया जा रहा था। बैंककर्मियों व लोगों के बीच भी मारपीट हुई, लेकिन भीड़ बढ़ने पर बैंककर्मी भाग खड़े हुए। 

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। चालक से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed