{"_id":"657cb6b3891fb049380479ec","slug":"scooty-got-stuck-in-truck-and-dragged-for-50-meters-dhaba-operator-lost-his-life-faridpur-news-c-184-1-sbly1014-355-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी स्कूटी, ढाबा संचालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी स्कूटी, ढाबा संचालक की जान गई
Sat, 16 Dec 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर निकसुआ के पास ट्रक की टक्कर के बाद स्कूटी पहियों में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कूटी सवार नरेंद्र सिंह (55 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।
शिवपुरी गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह निकसुआ गांव के पास ढाबा संचालित करते थे। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे वह स्कूटी में पेट्रोल भरवाने गए थे। पेट्रोल पंप से लौटते समय शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक के पहियों में फंस गई।
स्कूटी के साथ नरेंद्र भी करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया। मरने वाले की पहचान के लिए इसे कई व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजा गया। वीडियो देखकर एक सब्जी विक्रेता ने मरने वाले की पहचान नरेंद्र के तौर पर की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि ट्रक को कब्जे में किया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम
टक्कर के बाद ट्रक तिरछा करके सड़क पर खड़ा करने के बाद चालक भाग खड़ा हुआ। इस वजह से निकलने का रास्ता संकरा हो गया। यहां से वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। इस वजह से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।