फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools will not be able to increase fees this year

इस साल फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल

Fri, 21 May 2021 01:17 AM IST
बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 21 May 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Schools will not be able to increase fees this year
demo photo

शासन के फैसले से मम्मियां खुश.. बोलीं- मिलेगी राहत

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से प्रभावित चल रही शिक्षा और शैक्षणिक सत्र के बीच में गुरुवार को सरकार ने अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के किसी भी विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में फीस वृद्धि नहीं होगी। जिन स्कूलों ने फीस बढ़ाई है, उन्हें समायोजित करनी होगी। सरकार के इस फैसले पर अभिभावकों ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
शासन का ये आदेश सभी बोर्डों के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। साथ ही किसी को भी अब विद्यालय बंद रहने की अवधि में परिवहन शुल्क नहीं देना होगा। इस दौरान तीन माह की अग्रिम फीस देने में परेशानी होने पर अभिभावक बच्चों की मासिक फीस भी दे सकेंगे। आदेश के मुताबिक, यदि किसी स्कूल ने बढ़ी हुई शुल्क संरचना के हिसाब से फीस ले ली है तो इस फीस को आगे के महीनों की फीस में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मम्मियों ने जताई खुशी
------------------

‘यह अच्छा फैसला है। इस महामारी में परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी होती तो परिवार का बजट बिगड़ जाता है। सरकार का यह फैसला सराहनीय है।’ - दुर्गा, सनसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

‘यह अभिभावकों के लिए राहत भरा फैसला है। लंबे समय से व्यापार ठप है। कई प्राइवेट नौकरी करने वालों के सामने वेतन की भी दिक्क्त है। ऐसे में उन सभी के लिए यह राहत देने वाला फैसला है।’ - मनीषा सक्सेना, बिहारीपुर

हम आदेश का पालन करेंगे

‘हम सरकार के आदेश का पालन करेंगे। जिन स्कूलों ने फीस बढ़ाई है वह आगे के महीनों में उसे समायोजित कर देंगे। सरकार ने शिक्षकों को भी समय पर वेतन देने के लिए कहा है। ऐसे में सभी अभिभावकों से भी यह कहना है कि वह समय पर स्कूलों की फीस देते रहे।’ - पारुष अरोड़ा, अध्यक्ष, इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन

‘सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। अब ऐसे में सभी स्कूलों को संवदेनशीलता दिखाने की आवश्यकता है। यदि किसी कारण वश कोई छात्र फीस जमा नहीं कर पा रहा तो उसकी परिस्थतियों के अनुसार उसे समय दिया जाए। उसे पढ़ाई या परीक्षा से वंचित न रखा जाए।’ - अंकुर सक्सेना, अध्यक्ष, अभिभावक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed