{"_id":"4c3020831202af9e6a508825a448a93a","slug":"schools-colleges-and-teachers-in-institutions-children-s-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल, कॉलेजों और शिक्षक संस्थाओं में बाल दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल, कॉलेजों और शिक्षक संस्थाओं में बाल दिवस मनाया
बरेली
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल तो बच्चा है जी... के अंदाज में स्कूल, कॉलेजों और शैक्षिक संस्थाओं में बाल दिवस मनाया गया। कई जगहों पर बच्चों के लिए कॉमेडी शो का भी आयोजन हुआ।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर हाकिंस नगर क्षेत्र में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस केे रूप में मनाया गया। यहां प्रतियोगिताओं के अलावा पौधे भी रोपे गए। आयोजन में हरिनंदन शर्मा, इफ्तखार अहमद, तेज बहादुर सक्सेना, सुनीता शर्मा, भगवान देवी, करुणा सिंह आदि का सहयोग रहा। जीआरएम में भी कार्यक्रम हुए। ममतेश माहेश्वरी ने स्टैंड अप कॉमेडी से बच्चों को हंसाया और शिक्षक रजनीश त्रिवेदी ने बैक टू बैक में मधुर गीतों से मनोरंजन किया। इससे पहले प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली और प्रिंसिपल ग्रेस जोश ने पंडित नेहरू के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए। रेनू वाधवा और साधना शर्मा ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया। लिली सरन ने हास्य समाचार सुनाकर बच्चों को हंसाया। शिक्षकों और बच्चों के बीच वॉलीबॉल का भी मुकाबला हुआ। स्कूल की निदेशक राधा सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। इस मौके पर एचएस बिष्ट, ममता गंगवार आदि शिक्षक मौजूद रहे। रानी अवंतीबाई सरस्वती विद्या मंदिर सुर्खा छावनी में भी सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम हुए। इससे पहले व्यवस्थापक वेद प्रकाश शर्मा और प्रिंसिपल वीरेंद्र शर्मा ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएसए पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
नगर संसाधन केंद्र पर बाल दिवस पर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित की गई। केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल चौबे ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों को नैसर्गिक जीवन जीने से रोकते हैं और अपनी मर्जी थोपते है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहपुरा चौधरी में बाल दिवस बड़ी ही सादगी से मनाया गया। इस मौके पर सोमवती देवी, मुनीष कुमारी, उषा गोस्वामी, चंद्र प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। श्रीविष्णु बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में प्रिंसिपल मंजू खत्री ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पंडित दीन दयाल जूनियर हाईस्कूल में भी कार्यक्रम हुए। पारस एजूकेशनल सोसाइटी की ओर से ज्योति पब्लिक हाईस्कूल बिचपुरी में बच्चों ने कई प्रतियोगिताएं कराईं। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के एमडी बंटी ठाकुर, प्रिंसिपल ब्रजेश पांडेय, धीरज कुमार, अनीस अहमद, अनिल, सुमित गंगवार आदि का सहयोग रहा।