फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools closed in Bareilly district due to voting in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव 2024: बहेड़ी में मतदान आज, बरेली जिले में रहेगा अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Fri, 19 Apr 2024 05:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 05:21 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में पीलीभीत जिले में आज मतदान होगा। बरेली जिले का बहेड़ी तहसील क्षेत्र पीलीभीत लोकसभा में आता है। मतदान के चलते बरेली जिले में अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज व अदालतें तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन
Schools closed in Bareilly district due to voting in Lok Sabha elections
मतदान केंद्रों पर जातीं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बहेड़ी में मतदान होना है। इसको देखते हुए बरेली जिले में अवकाश घोषित किया गया है। सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज व अदालतें तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में पीलीभीत जिले में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बरेली जिले का बहेड़ी तहसील क्षेत्र पीलीभीत लोकसभा में लगता है। जिस कारण बहेड़ी में भी 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान है। इसको देखते हुए बरेली जिले में अवकाश घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


सभी स्कूलों में अवकाश 
अधिकांश अधिकारी चुनाव की ड्यूटी में बहेड़ी में रहेंगे। इस कारण सरकारी कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। सभी विद्यालयों में शुक्रवार को सरकारी अवकाश रहेगा। मतदान के कारण कई वादकारी व अधिवक्ता बहेड़ी से आ जा नहीं सकेंगे। इसको देखते हुए हाईकोर्ट ने 19 अप्रैल को स्थानीय अदालतों में अवकाश घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहेड़ी में मतदान को देखते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय व बरेली कॉलेज में भी अवकाश घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय में 19 अप्रैल को होने वाली शोध मौखिकी परीक्षा 20 अप्रैल को निर्धारित समय पर होगी।

बहेड़ी में 403 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान 
बहेड़ी में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टियां शाम चार बजे तक अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गयीं। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 403 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। नगर के केसर इंटर कॉलेज में आर्दश बूथ बनाया गया है। जिसमें गर्मी को देखते हुए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है। यहां पर एक सेल्फी पाइंट भी बनाया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिसर में महिला बूथ को पिंक बूथ बनाया गया है। यहां भी महिलाओ के लिए पीने के पानी आदि की व्यवस्था की गई है। इन दोनो ही बूथो को सीसीटीवी कैमरा से आन लाइन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed