{"_id":"69c588dfdcb1284b6700b4fa","slug":"school-vehicles-will-be-inspected-in-a-15-day-campaign-26-teams-have-been-formed-bareilly-news-c-4-bly1053-851375-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 15 दिनों के अभियान में स्कूली वाहनों की होगी जांच, 26 टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 15 दिनों के अभियान में स्कूली वाहनों की होगी जांच, 26 टीमें गठित
विज्ञापन
बरेली। आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग एक से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की फिटनेस-परमिट आदि की जांच करेगा। मंडल के चारों जिलों में पंजीकृत 2,909 (बरेली में 1]299, बदायूं में 752, शाहजहांपुर में 478, पीलीभीत में 380) स्कूली वाहनों की जांच के लिए 26 टीमें गठित की गई हैं।
बरेली जिले में 10, बदायूं में पांच, शाहजहांपुर में छह, पीलीभीत में पांच टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को थानेवार स्कूल आवंटित कर बसों की सूची दे दी गई है। टीमें मौके पर पहुंचकर स्कूलों का ब्योरा दर्ज करेंगी। स्कूली वाहनों में पाई जाने वाली कमियों को निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा। स्कूल प्रबंधन को भी बसों की स्थिति के बारे में घोषणापत्र देना होगा। इसमें यह बताएंगे इनके अतिरिक्त वह अन्य वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। अगर बस में कोई कमी पाई जाती है तो उसके उत्तरदायी वह स्वयं होंगे।
इन चीजों की होगी पड़ताल
ब्रेक, टायर, लाइट, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी एग्जिट जैसी सुविधाओं का निरीक्षण होगा। वाहन चालकों का लाइसेंस, परिचालकों की उपलब्धता व अभिलेखों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
जांच में जो वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनका संचालन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित स्कूल प्रबंधन पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। -पंकज सिंह, आरटीओ प्रशासन