फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School van driver tries to kidnap daughter of principal in Bareilly

Bareilly: प्रधानाचार्य की बेटी को अगवा करने की कोशिश, पुलिस ने स्कूल वैन चालक को किया गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2024 03:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

बरेली में एक स्कूल वैन चालक ने छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
School van driver tries to kidnap daughter of principal in Bareilly
पुलिस ने स्कूल वैन को किया सीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य की बेटी को स्कूल वैन के ड्राइवर ने अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पकड़वा दिया। परिवार ने किसी कार्रवाई से इनकार किया तो पुलिस ने वैन सीज कर आरोपी को शांतिभंग में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य की बेटी भमोरा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। बुधवार सुबह वह घर से स्कूल आ रही थी। बीच में तबीयत खराब होने पर उसने ड्राइवर से वापस घर जाने को कहा। ड्राइवर ने कहा कि बाकी बच्चों को स्कूल छोड़कर उसे घर छोड़ देगा। स्कूल गेट से छात्रा को वापस लेकर ड्राइवर वैन लेकर बदायूं बरेली रोड पर तेजी से निकला। छात्रा ने आंवला के रास्ते पर चलने को कहा तो वह अनसुना करता रहा। 

विज्ञापन

छात्रा ने वैन की खिड़की से चीखना शुरू किया तो आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। छात्रा को सकुशल उसके घरवालों को सौंप दिया गया। पिता ने आरोपी पर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने वैन सीज कर ड्राइवर पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed