फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   school closed due to heavy rain in Bareilly, Pilibhit and Shahjahanpur

Weather Update: बरेली समेत इन जिलों में बारिश के कारण आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

Mon, 08 Jul 2024 10:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 10:06 PM IST
सार

बरेली समेत आसपास के जिलों में सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। इसको देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
school closed due to heavy rain in Bareilly, Pilibhit and Shahjahanpur
School closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार रातभर बरसने के बाद सोमवार सुबह 10 बजे तक अब तक की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। 88.9 मिमी के साथ 26 जून को हुई 74.2 मिमी बारिश को पीछे छोड़ दिया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश का क्रम फिलहाल जारी रहेगा। बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में मंगलवार का अवकाश घोषित किया है। 

विज्ञापन


पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी अवकाश घोषित
पीलीभीत में बारिश को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बेसिक के साथ ही सभी स्कूलों में कक्षा आठ तक 10 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है। उधर, शाहजहांपुर जिले में भी बारिश के चलते मंगलवार को आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। दोनों जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन

बरेली में जमकर हुई बारिश 
बरेली में सोमवार को भोर से ही हो रही तेज बारिश सुबह करीब दस बजे तक जारी रही। फिर काले घने बादल मंडराते रहे पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। दोपहर दो बजे से हल्की धूप निकलने लगी। तीन बजे से शाम तक धूप रही। 

सुबह भारी बारिश के दौरान सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही आते जाते दिखे। लोग पेड़ों की छांव और किसी घर, दुकान की छत के नीचे खड़े होकर खुद को भीगने से बचाते रहे। हालत यह रही कि कई घरों की छत भी टपकने लगी। शाम पांच बजे तक शहर में 88.9 डिग्री बारिश मौसम विभाग ने दर्ज की।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से बारिश का क्रम थम नहीं रहा। जुलाई में सात दिन बाद घने बादलों का जमावड़ा थमा तब चटक धूप निकली। अधिकतम पारा 29.7 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed