फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School closed due to heavy rain in Badaun

Weather Update: बदायूं में रात से लगातार बारिश... सड़कों पर जलभराव, 12वीं तक के स्कूल बंद

Thu, 12 Sep 2024 12:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 12:25 PM IST
सार

बदायूं में बारिश होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव से समस्या भी हुई। बुधवार शाम से बारिश का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को मौसम को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। 

विज्ञापन
School closed due to heavy rain in Badaun
बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बुधवार देर शाम को शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक जारी रही। झमाझम बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया। बुधवार रात 12 बजे से दो बजे तक जमकर बारिश हुई। तेज बारिश से शहर के नाले उफना गए। कई निचले इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। यहीं हाल देहात क्षेत्र का है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसकी वजह से लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए। जरूरी काम के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। शहर में कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि लोगों को गंदे पानी में होकर निकला पड़ा। 
विज्ञापन


छह सड़का से शिव मंदिर रोड पर दुकानों के अंदर नाले का गंदा पानी भर गया। जभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को उठानी पड़ी। क्योंकि रोडवेज परिसर में बारिश का पानी भर गया। इससे यात्रियों को गंदे पानी में होकर जाना पड़ा। खराब मौसम के चलते डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बेसिक और माध्यमिक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुवन कॉलोनी बनी तालाब
बारिश के चलते शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित मधुवन कॉलोनी में नाली की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके चलते यह मोहल्ला तालाब बन गया। कई घरों में गंदा पानी घुस रहा है। मोहल्ले के लोग लंबे समय से इसके निस्तारण की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद नगरपालिका उनकी फरियाद नहीं सुन रही है। पानी भरने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

इन इलाकों हुआ जलभराव
- शिवपुरम
- परशुराम चौक से सकरी क्लीनिक होते हुए गांधी ग्राउंड
- आवास विकास
- भामाशाह चौराहा
- छह सड़का से शिव मंदिर
- रोडवेज परिसर
- नेकपु़र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed