फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers misbehaved with Scheduled caste people in Bhandara of Shrimad Bhagwat in Bareilly

Bareilly News: श्रीमद्भागवत पाठ के समापन पर भंडारे में पहुंचे अनुसूचित जाति के लोगों को भगाया, तीन पर मुकदमा

Mon, 30 Jan 2023 07:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 30 Jan 2023 07:19 AM IST
सार

बरेली के गांव राजपुर कलां में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बदसलूकी की गई। वे भंडारे में प्रसाद खाने पहुंचे थे, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें भगा दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Villagers misbehaved with Scheduled caste people in Bhandara of Shrimad Bhagwat in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बरेली के अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर कलां में श्रीमद्भागवत पाठ के समापन पर हुए भंडारे में प्रसाद खाने पहुंचे अनुसूचित जाति के लोगों को भगा दिया गया। चंदा लेने के बावजूद प्रसाद खिलाने में इस भेदभाव को लेकर विवाद भी हुआ। इसका पता चलने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी रविवार को मौके पर पहुंचे। 24 घंटे की चेतावनी पर पुलिस ने पिछड़ी जाति के तीन लोगों पर एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


गांव के काली मंदिर पर श्रीमद्भागवत पाठ का 20 से 26 जनवरी तक आयोजन किया गया था। अंतिम दिन भंडारा हुआ। सभी जाति वर्ग के ग्रामीणों ने चंदा देकर भंडारे में सहयोग किया। अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े ग्रामीण चंद्रभान सिंह का आरोप है कि जब वे लोग प्रसाद के रूप में खाना खाने पहुंचे तो गांव के कुछ लोगों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर वहां से भगा दिया। 

विज्ञापन

सीओ बोलीं- निष्पक्ष जांच कर होगी कार्रवाई 

उसी दिन अलीगंज पहुंचकर थाना प्रभारी से शिकायत की, मगर बात अनसुनी कर दी गई। रविवार को भीम आर्मी के बरेली मंडल के पूर्व संभाग प्रभारी एडवोकेट अजय प्रधान पदाधिकारियों संग गांव पहुंचे। चेतावनी के बाद पुलिस ने देर रात सुंदरलाल मौर्य, रोशन मौर्य व नन्हे मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। नामजद तीनों लोग सगे भाई बताए गए हैं। मामले की विवेचना अधिकारी बनीं सीओ आंवला दीप शिखा का कहना है कि जांच निष्पक्ष कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोले- अलग बैठने को कहा था

पुलिस के मुताबिक पहले दिन तहरीर मिलने पर दूसरे पक्ष को बुलाकर जांच कराई गई थी। तब आरोपी पक्ष ने बताया था कि उन्होंने इन लोगों सम्मान के साथ अलग बैठाया था, भगाया नहीं था। उन्हें बताया था कि उन्हें वहीं भोजन परोस दिया जाएगा। तभी ये लोग नाराज होकर चले गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी पक्ष ने माफी भी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed