{"_id":"5cf97caebdec2207226ec085","slug":"sc-st-students-will-not-have-to-pay-fees-to-enter-ignou","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में प्रवेश के लिए एससी-एसटी छात्रों को अब नहीं देनी होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में प्रवेश के लिए एससी-एसटी छात्रों को अब नहीं देनी होगी फीस
Fri, 07 Jun 2019 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से पढ़ाई के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र-छात्राओं को अब निशुल्क पढ़ने का मौका मिलेगा। इग्नू की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि इसके लिए एससी-एसटी के आवेदकों को बरेली कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र में ऑफलाइन फार्म भरना होगा।
विज्ञापन
स्थानीय केंद्र के समन्वयक डॉ. कमल सक्सेना ने बताया आगामी शैक्षिक सत्र के लिए छह माह के डिप्लोमा कोर्स के आवेदन 15 जुलाई तक होंगे। इसके अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में 30 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को छोड़कर बाकी सभी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फीस भी ऑनलाइन ही जमा की जाएगी।
विज्ञापन
इसके चलते निशुल्क होने के कारण एससी-एसटी के आवेदन ऑफलाइन लिए जा रहे हैं। एससी-एसटी के छात्र इग्नू केंद्र से फॉर्म की हार्ड कॉपी लेकर उसे ऑफलाइन जमा करेंगे।
विज्ञापन