{"_id":"64ab9351a3ab06bb75075b3b","slug":"sawan-somwar-huge-crowd-of-devotees-reached-shiv-temples-for-jalabhishek-in-bareilly-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार: नाथ नगरी से 'छोटी काशी' तक बम बम भोले की गूंज, शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार: नाथ नगरी से 'छोटी काशी' तक बम बम भोले की गूंज, शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े भक्त
Mon, 10 Jul 2023 04:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Jul 2023 04:03 PM IST
सार
सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बदायूं के कछला घाट से नाथ नगरी बरेली तक कांवड़ियों का रेला है। सोमवार को भोर से शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। उधर, छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आस्था की अद्भुत छटा बिखरी है।
विज्ञापन
बरेली के पशुपति नाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों में उत्साह चरम पर है। नाथ नगरी बरेली से छोटी काशी कह जाने वाले गोला गोकर्णनाथ तक भगवान शिव के जयकारों की गूंज है। बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ कांवड़िये गंगा जल लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में रविवार शाम से ही बदायूं के कछला गंगाघाट से जल लेकर कांवड़िये बरेली के नाथ मंदिरों में पहुंचने लगे। यह क्रम रातभर जारी रहा। आधी रात के बाद नाथ मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
बरेली के धोपेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की कतार
पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, वनखंडीनाथ, धोपेश्वर नाथ सहित अन्य नाथ मंदिरों व शिवालयों में भी हर-हर महादेव व बम बम, हर-हर के जयकार गुंजायमान हो रहे हैं।
त्रिवटी नाथ मंदिर में भक्तों की कतार
सावन के पहले सोमवार के लिए एक दिन पहले ही शहर के नाथ मंदिर व शिवालय सजकर तैयार हो गए। भगवान के दर्शन, पूजन और अभिषेक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
धोपेश्वर नाथ मंदिर में सजावट
धोपेश्वर नाथ मंदिर में सजावट
भगवान के दर्शन के लिए देर शाम से ही शिवभक्तों के जत्थों का आना शुरू हो गया था। जबकि तमाम जत्थे एक दिन पूर्व कछला और सुबह में रामगंगा के लिए रवाना हुए। देर रात तक तमाम कांवड़िये के जत्थों का आना शुरू हो गया।
तपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
तपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी भीड़
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। सोमवार तड़के से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि के लिए कामना की।गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त
बदायूं में बम-बम भोले की गूंज
बदायूं के बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत आसपास के शिवालयों में रौनक रही। सुबह से ही यहां भक्तिमय माहौल रहा। बड़ी संख्या में शिवभक्त भोलेबाबा की कृपा पाने उनकी सेवा बेलपत्र, धतूरा और जल से भरा कलश लेकर पहुंचे। मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिषेक किया और पूजन सामग्री अर्पित की। कछला घाट से कांवड़िये बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए मंदिरों के लिए रवाना हुए।बिरुआबाड़ी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़