फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saugat-e-Modi to Muslims on the occasion of Eid Minority Front distributed kits in bareilly

Bareilly News: ईद के अवसर पर मुसलमानों को 'सौगात-ए-मोदी', अल्पसंख्यक मोर्चा ने जरूरतमंदों को बांटी किट

Sat, 29 Mar 2025 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 06:54 PM IST
सार

बरेली में ईद के अवसर पर मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी किट का वितरण शुरू हो गया। शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जरूरतमंद परिवारों को किट बांटी। 

विज्ञापन
Saugat-e-Modi to Muslims on the occasion of Eid Minority Front distributed kits in bareilly
जरूरतमंदों को बांटी गई किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शनिवार को जरूरतमंद मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी किट का वितरण किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज मियां ने कहा कि जिले में हर जरूरतमंद मुसलमान को यह किट दी जाएगी। यह मुहिम अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलीजनाब जमाल सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बासित अली के नेतृत्व में चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देना है। मुहिम के तहत जो लोग गरीब परिवार से हैं उनको ईद के अवसर पर पीएम मोदी की तरफ से सौगात-ए-मोदी किट दी जा रही है। इस किट में जरूरत की सारी चीजें हैं।   

विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष उमर कादरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जब जनसंघ पार्टी थी, तब से हमारा परिवार जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परवेज मियां, उपाध्यक्ष उमर कादरी ने जरूरतमंद लोगों को सौगात ए मोदी देकर उनको ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर समाज सेवा मंच के अध्यक्ष समाजसेवी नदीम शमसी, उर्दू अकादमी के सदस्य इस्लाम सुल्तानी, शावेज रईस, आतिफ शमसी , इमरान खान, अकरम पठान, डॉक्टर नबी रजा, याकूब जैदी, मगन जैदी, मोहम्मद आसिम, शाहरुख आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed